जयपुर: रक्षाबन्धन पर गहलोत सरकार (Gehlot Governemnet) ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। राजस्थान में रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निशुल्क यात्रा के लिए प्रस्ताव को मंजूर किया है।
बता दें कि सीएम गहलोत के इस निर्णय से बालिकाओं एवं महिलाओं को रक्षाबन्धन के दिन 11 अगस्त (गुरुवार) को राजस्थान रोडवेज की समस्त श्रेणी की बसों (वातानुकूलित, वॉल्वो एवं अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों के अतिरिक्त) में राजस्थान राज्य की सीमा में निःशुल्क यात्रा सुविधा मिलेगी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को उक्त सुविधा के व्यय का पुनर्भरण राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क यात्रा पुनर्भरण मद में उपलब्ध प्रावधान में से किया जाएगा।
पिछले वर्ष भी दी थी छूट
राजस्थान सरकार ने इससे पहले महिला दिवस पर भी महिलाओं को निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया था। तब भी पूरे प्रदेशभर में हजारों महिलाओं और युवतियों ने रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की थी। अब जल्द ही जेसीटीएसएल बसों में भी रक्षाबंधन पर निशुल्क यात्रा की सुविधा बालिकाओं और महिलाओं को दी जा सकती है।
राजस्थान से बाहर जाने पर पैसे देने होंगे
इसके साथ ही फ्री ट्रेवल का लाभ केवल राजस्थान की टेरिटरी (सीमा) में ही मिलेगा। राजस्थान से बाहर जाने पर पैसे देने होंगे। मुफ्त यात्रा का लाभ 10 अगस्त रात 12 बजे से मिलना शुरू होगा जो 11 अगस्त की रात 11:59 बजे तक मिलेगा। एडवांस टिकट के अलावा राखी वाले दिन बस के अंदर भी परिचालक की ओर से जीरो बैलेंस वाले टिकट जारी किए जाएंगे। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार पूरे राज्य में वर्तमान में करीब 3500 से ज्यादा बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों को राखी वाले दिन भी चलाया जाएगा। बसों में महिलाओं की ज्यादा भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे भी बढ़ाए जा सकते है।
संबंधित खबरें
स्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
30 mins agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
3 hrs agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
4 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
4 hrs agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
6 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
7 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines