हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Rajasthan: स्विमिंग पूल में गरबा करना पड़ा महंगा, कई धार्मिक संगठनों ने जताया विरोध, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
उदयपुर में स्विमिंग पूल में गरबा का आयोजन

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में एक कोरियोग्राफर को मां दुर्गा की आराधना के पवित्र गरबों का मजाक उड़ाना महंगा पड़ता नज़र आ रहा है। कई कई धार्मिक संगठनों ने विरोध जताते हुए कहा है कि क्रिएशन ग्रुप के राजेश शर्मा ने सीपीएस स्कूल के स्विमिंग पूल में युवक-युवतियों को गरबा करा कर हिंदू संस्कृति और धार्मिक भावनाओं का मजाक बनाया है।

अब इसको लेकर अब कई धार्मिक संगठन विरोध में उतर गए हैं। जल्द ही कोरियोग्राफर राजेश शर्मा पर मुकदमे दर्ज हो सकते हैं। कोरियोग्राफर राजेश शर्मा के इस कृत्य को लोगों ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का स्टंट बताते हुए कहा कि शारदीय नवरात्रे मां दुर्गा की आराधना के सबसे महत्वपूर्ण दिन माने जाते हैं।

इसमें सबसे पहले घट स्थापना की जाती है और विधि विधान से मां दुर्गा का आव्हान किया जाता है। उसके बाद भक्त गरबों से मां अन्नपूर्णा की आराधना करते है। ये कोई नृत्य या टीआरपी बटोरने का साधन नही है।

विज्ञापन

बता दें कि झीलों की नगरी कहे जाने वाले शहर उदयपुर में गरबा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल था। उदयपुर के एक वीडियो में पुरुषों और महिलाओं के एक समूह को एक स्विमिंग पूल के अंदर गरबा करते हुए दिखाया गया है। समूह को लवयात्री फिल्म के चोगड़ा तारा गीत पर नृत्य करते देखा जा सकता है। यह विडियो समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा ट्विटर पर साझा किया गया था।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola