जोधपुर: दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के प्रभावशाली समूह जी-20 डेलिगेट्स की बैठक 2023 में जोधपुर में होगी। यह पल राजस्थान के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। फरवरी महीने में जोधपुर में पहली बार G20 समूह के डेलिगेट्स का सम्मेलन होने जा रहा है। यह पहली बार है जब दुनिया भर के डेलिगेट्स की मेजबानी जोधपुर करने जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक जोधपुर में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ से डेलिगेट्स आएंगे।
बता दें कि कार्यक्रम के अलावा डेलिगेट्स जोधपुर में राजस्थानी कल्चर और हैरिटेज से रुबरु होंगे और जोधपुर की नई सड़क से घंटाघर तक का भ्रमण करेंगे। दरअसल 1 फरवरी की शाम डेलिगेट्स जोधपुर पहुंचेंगे जहां 2 फरवरी को वर्किग ग्रुप ऑन ऐंप्लायमेंट सेशन पर एक कांफ्रेंस रखी गई है।
विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत एक दिसंबर, 2022 से जी-20 की अध्यक्षता करेगा और 2023 में पहली बार जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन का आयोजन करेगा। वहीं 17वां G-20 राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों का शिखर सम्मेलन नवंबर 2022 में इंडोनेशिया में होगा और इसके बाद भारत दिसंबर 2022 से G-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा जिसका उद्घाटन उदयपुर में होगा। वहीं राजस्थान के उदयपुर, जोधपुर के साथ जयपुर में भी कॉन्फ्रेंस रखी गई है।
मालूम हो कि जोधपुर राजस्थान का दूसरा बड़ा शहर है और सूबे की सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर जाना जाता है। जी-20 देशों के प्रतिनिधियों को राजस्थान के कल्चर के साथ हैरिटेज लुक की फील करवाने के लिए जोधपुर का चयन किया गया है। थार के धोरों के साथ-साथ रजवाड़ी लाइफ स्टाइल को फील करने के लिए जोधपुर बेहतर शहर है।
संबंधित खबरें
वृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
48 mins agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
1 hr agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
8 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
9 hrs agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
9 hrs agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
11 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
11 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
12 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
12 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines