जोधपुर: सूर्यनगरी जोधपुर में भारी बारिश (Heavy monsoon rain) से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गई। जोधपुर में बरसात ने भारी तबाही मचाई है, जहां रविवार के बाद से लगातार हालात बिगड़ रहे है। जिले में बीते 2 दिनों से बारिश के 7 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो बीते 15 सालों में जोधपुर में इस बार सबसे अधिक बारिश देखी गई है। इधर जोधपुर जिले में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालातों के बीच जिले में सभी सरकारी और निजी स्कूल लगातार तीसरे दिन भी बंद रखे गए हैं।
वहीं लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और जलभराव वाले क्षेत्रों में सरकारी मदद पहुंचाने के लिए प्रशासनिक स्तर के अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बारिश से बाद के हालात को देखते हुये जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। वहीं जलभराव वाले स्त्रोतों से दूर रहने की अपील की है। वहीं, बाढ़ जैसे हालात पैदा होने पर सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। आर्मी की नावों से लोगो को निकालने का काम शुरू हो गया है। सेना के जवानों द्वारा पानी से घिरे इलाकों में खाने-पीने के सामान की भी सप्लाई की जा रही है।
इस बार पश्चिमी राजस्थान में अच्छी बारिश
बता दें कि इस बार मानसून में प्रदेश के कई जिलों में बादल जमकर बरस रहे हैं। मानसून में इस बार पश्चिमी राजस्थान के जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं जहां जोधपुर सहित जैसलमेर, पाली, नागौर में भारी बारिश के बाद लोगों का जीवन मुश्किलों में पड़ गया है।
बैठवासियां बांध टूट गया
जानकारी के मुताबिक जोधपुर जिले के बालेसर का बैठवासियां बांध पानी की ज्यादा आवाक होने से टूट गया है। इससे पानी का सैलाब निकल पड़ा। यह पानी आसपास के गांवों में घुस गया। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। लोग अब बारिश के आगे हाथ जोड़ते हुये इसके रुकने की प्रार्थना कर रहे हैं। सोमवार शाम को शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बुधवार रात तक रुक-रुककर जारी रहा।
संबंधित खबरें
दशहरा पर दिल्ली पुलिस अलर्ट, लाल किले के पास CCTV और 2000 जवान तैनात
4 hrs agoVIDEO: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर क्यों मचा बवाल? CISF जवान की हुई तारीफ
5 hrs agoदशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
5 hrs agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
8 hrs agoदुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में से 13 भारत में, दिल्ली का नाम नहीं
9 hrs agoनेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस को हाई कोर्ट में दी चुनौती
9 hrs agoसीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
9 hrs ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
10 hrs agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
10 hrs agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines