श्रीगंगानगर: राजस्थान के सीमावर्ती जिले कि श्रीगंगानगर के जैतसर इलाके में आज एक पटाखों की दुकान में आग लग गई। इस दौरान शटर और आग के बीच दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी फंस गया। वहीं दुकान के ऊपरी मंजिल पर रहने वाला परिवार भी आग की लपटों में घिर गया। हालाँकि समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
राहत की बात यह है कि इस हादसे में अभी तक किसी के आहत होने की खबर नहीं है। इस आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आंकलन किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग बचाव अभियान में जुटा और आग पर काबू पाया। बता दें कि पटाखों की यह दुकान कपड़ा व्यापारी राजकुमार की है। उसने इसे जावेद कुरैशी को किराए पर दिया हुआ है। जावेद बाजार में बैंगल स्टोर चलाता है। दीवाली पर एक्सट्रा इनकम के लिए उसने हरियाली बाजार में स्टॉल लगाया था।
मिली जानकारी के अनुसार जावेद का एक कर्मचारी और खरीददार पटाखों की इस दुकान में पहुंचा। यहां ये लोग पटाखे देख ही रहे थे कि एक पटाखा फट गया। इसकी आवाज सुनते ही दुकान के कर्मचारी के साथ आया ग्राहक भाग खड़ा हुआ। दुकान का कर्मचारी इस दौरान पटाखों के पीछे की तरफ था। इसी बीच पटाखे फटने लगे और दुकान का कर्मचारी वहां फंस गया। दुकान के सामने के शटर पर तो पटाखे फट रहे थे वहीं पीछे एक और शटर भी था। इस पीछे के शटर और पटाखों के बीच दुकान का यह कर्मचारी फंस गया। लोगों ने अचानक पटाखों की आवाज सुनी तो वे बाहर निकल आए। उन्होंने पीछे के शटर को तुड़वाकर कर्मचारी को बाहर निकाला गया है।
दुकान मालिक कपड़ा व्यापारी राजकुमार का परिवार दुकान के ऊपर ही रहता है। पटाखों की दुकान में आग लगने की जानकारी मिलते ही परिवार का घबरा गया। परिवार की महिलाओं ने चिल्लाना शुरू कर दिया। उन्हें भी सुरक्षित दुकान से कुछ दूर किया गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। जैतसर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है।
संबंधित खबरें
सीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
44 mins agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
2 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
3 hrs ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
6 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
6 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
7 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
7 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines