Rajasthan: नागौर में जमीनी विवाद के चलते गाड़ी से कुचलकर 3 लोगों की हत्या, जानें पूरा मामला

3 people killed due to land dispute in Nagaur

नागौर में जमीनी विवाद के चलते 3 लोगों की हत्या

नागौर: गैंगवार में गैंगस्टर संदीप शेट्टी की दिनदहाड़े सरेराह हत्या की वारदात के दो दिन बाद ही नागौर जिले में एक और दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नागौर जिले के खींवसर के कुड़छी गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। खींवसर उपखंड क्षेत्र के कुड़छी गांव में जमीनी विवाद को लेकर कल देर शाम हुए इस झगड़े में गाड़ी से 4 लोगो को कुचल दिया, जिसमें 3 की मौत हो गई। जबकि 1 गंभीर रुप से घायल हो गया है। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जाँच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार वारदात खींवसर इलाके में कुड़छी-इसरनावडा सड़क मार्ग पर बुधवार शाम करीब सात बजे हुई।

वहां पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने खेत की मेड़ पर काम कर रही महिलाओं और पुरुषों पर गाड़ी चढ़ाकर उनको कुचल दिया। परिजन घायलों को खींवसर सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां पर डॉक्टर्स ने दो को मृत घोषित कर दिया। दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया। उनमें से एक घायल की जोधपुर अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर खींवसर पुलिस अस्पताल पहुंची है। हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह ने बताया कि मृतक मन्नीराम पुत्र भगवाना राम बावरी, पूजा पत्नी पूर्ण बावरी के शव खींवसर की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। वहीं गंभीर घायल मुकेश पुत्र मन्नीराम बावरी व गेकु देवी पत्नी भगवाना राम को जोधपुर रेफर किया गया था।

इसके बाद जोधपुर में गम्भीर घायल मुकेश की मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस मामले में अभी तक परिजनों की तरफ से कोई रिपोर्ट नही दी गई है। देर रात मौके पर डिप्टी विनोद कुमार सीपा पहुंचे और मामले की जानकारी ली है।

वहीं, इस मामले को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी कहा कि नागौर जिले के खींवसर थाना क्षेत्र में बावरी समाज के दो लोगों की गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर देना दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। वहीं, सांसद ने उक्त मामले में घायल हुए लोगों के समुचित इलाज के लिए भी प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ