जयपुर: 15वीं राजस्थान विधानसभा के 7वें सत्र की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे शुरू हुई। इस दौरान विधानसभा के बाहर एक रोचक वाकया हुआ। पुष्कर विधायक सुरेश रावत गाय लेकर पहुंचे थे विधानसभा, लेकिन विधानसभा के बाहर से ही गाय भाग गई। गाय के अचानक रस्सी छुड़ाकर भागने से वहां मौजूद मीडियाकर्मी और गाड़ियों से गुजर रहे लोगों में घबराहट फैल गई। इस पर विधायक रावत ने कहा कि पुलिस और सरकार से नाराज होकर गाय भागी है। गाय की नाराजगी मेरे से नहीं है क्योंकि मैंने तो 10 लाख रुपए दिए हैं।
बता दें कि भाजपा विधायक सुरेश रावत रस्सी से बांधकर एक लंपी पीड़ित गाय लाए थे और विरोध जता रहे थे, लेकिन जैसे ही विधायक अपनी बात रखना शुरू करते उससे पहले ही गाय उनके हाथ में पकड़ी रस्सी को छुड़ाकर भाग गई। भागती गाय को पकड़ने के लिए विधायक के साथ मौजूद व्यक्ति ने दौड़ तो लगाई लेकिन गाय न तो विधायक के समर्थक के हाथ आई न ही विधायक गाय को साथ लेकर अपना यह अजीबोगरीब विरोध जता सके।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग गाय को राजनीति के लिए प्रयोग करने पर नाराजगी जता रहे हैं।
विधायक सुरेश रावत के प्रदर्शन पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने चुटकी लेते हुए ट्वीट किया और बोले, “अब तो गौ माता को भी भाजपा की “नौटंकी” समझ आ गई, आज राजस्थान विधानसभा के सामने भाजपा की झूठी गौभक्ति की पोल खुद गौ माता ने खोली।”
वहीं दूसरी ओर विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। बीजेपी विधायकों ने वेल में आकर सवालों का कोटा खत्म करने के मुद्दे पर हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके चलते आठ मिनट बाद ही स्पीकर सीपी जोशी ने कुछ समय के लिए विधानसभा स्थगित कर दी। कार्यवाही फिर से शुरू हुई तो बीजेपी विधायकों का वेल में हंगामा और नारेबाजी जारी रही। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
5 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
6 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
7 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
8 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
9 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
10 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
10 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
11 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines