Nirmal Pareek
Read More
---विज्ञापन---
उदयपुर: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज एक कार्यक्रम के सिलसिले में उदयपुर पहुंचे हैं। यहां उदयपुर में मां पन्नाध्याय प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। यहां रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पन्नाधाय की विशालकाय प्रतिमा का अनावरण किया है। 9 फीट 6 इंच लंबी ये प्रतिमा पन्नाधाय की है, जिसमें उनके साथ महाराणा उदय सिंह और चंदन की प्रतिमा भी है। प्रतिमा 13 लाख रुपए की लागत से बनाई गई है।
बता दें कि गोवर्धन सागर पाल पर स्थित पन्नाधाय पार्क में निगम की ओर से पन्नाधाय की विशालकाय प्रतिमा लगाई गई है। प्रतिमा अनावरण के समय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भी मौजूद रहे।
जानकारी के मुताबिक करीब 11 बीघा भू-भाग में फैले पन्नाधाय पार्क का निर्माण तत्कालीन महापौर रजनी डांगी के समय शुरू हुआ था। पूर्व में यहां पर मछली के ठेकेदारों के डेरे थे। तत्कालीन महापौर डांगी ने डेरों को हटाकर यहां पर पन्नाधाय दीर्घा के बाद पार्क का निर्माण करवाया था। उसके बाद अब यहां प्रतिमा को स्थापित की गई।
मां पन्नाधाय की आदमकद प्रतिमा 9 फीट 6 इंच की है। जबकि इसी के नजदीक उदयपुर को बसाने वाले उदय सिंह की प्रतिमा 5 फीट 6 इंच की है। इसके अलावा बलिदान देने वाले चंदन सिंह की प्रतिमा 4 फीट 11 इंच की है। तीनों प्रतिमाओं का कुल वजन 1 हजार 130 किलो है। करीब 13 लाख की लागत से तीनों प्रतिमाओं का निर्माण करवाया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।