राजसमंद: राजस्थान के राजसमंद जिले से इस वक्त दुखद खबर सामने आ रही है। जिले के कुवारिया में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मामला मढ़ी पंचायत के केसरपुरा गांव का है, जहाँ स्कूल के पीछे भैरूजी बावजी मंदिर परिसर में नीम के पेड़ से लटके शव को देखकर सनसनी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शुरुआती तफ्तीश के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया और शव का अंतिम संस्कार भी हो गया है। लेकिन पुलिस को कल भी परिजनों और समाज के लोगों को नाराजगी का सामना करना पड़ा था।
मृतक की पहचान केसरपुरा गांव निवासी दिनेश बंजारा (21) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कुवरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मुर्दाघर पहुंचे मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका से 4 घंटे तक हंगामा किया और शव लेने से इनकार कर दिया। पुलिस के समझाने पर वे शांत हुए और शव लेने को तैयार हो गए।
वहीं, परिजनों का आरोप है कि मृतक दिनेश को धमकी मिल रही थी और वह सुसाइड नहीं कर सकता है। उसकी हत्या कर उसे पेड़ से लटकाया गया है। वहीं मृतक दिनेश के पास से मिले सुसाइड नोट पर भी परिजनों ने प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुए कहा है कि उसे पढ़ना-लिखना नहीं आता फिर वह सुसाइड नोट कैसे लिख सकता है।
इस पूरे मामले पर डिप्टी बेनी प्रसाद मीणा ने कहा कि परिजनों की रिपोर्ट पर जांच जारी है। पूरे मामले का निष्पक्ष जांच होगा और सुसाइड नोट का भी फॉरेंसिक जांच करवाया जाएगा।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
8 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
9 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
11 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
12 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
13 hrs agoगुरुग्राम में बत्ती गुल, पानी और वाई-फाई ठप, हड़ताल पर बिजली कर्मचारी
13 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
13 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines