जयपुर: प्रदेश के युवा बेरोजगारों की विभिन्न मांगों को लेकर राजस्थान कांग्रेस सरकार की तानाशाही और लापरवाही के खिलाफ राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले युवा बेरोजगारों की चौथे दिन भी गुजरात में दांडी यात्रा जारी है। गहलोत सरकार से खफा बेरोजगारों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।
पिछले 4 दिनों से गुजरात में दांडी मार्च निकाल रहे बेरोजगारों का कहना है कि ‘हर बार सरकार हमें झूठे आश्वासन देती है। लेकिन इस बार हम सरकार के किसी आश्वासन में नहीं आएंगे।’ प्रदेश के युवाओं ने इस बार राजस्थान को छोड़कर गांधी की धरती गुजरात को अपने आंदोलन के लिए चुना है। बता दें कि आगामी दिनों में गुजरात में विधानसभा चुनाव है और सीएम गहलोत गुजरात चुनाव को लेकर कांग्रेस के सीनियर ऑब्जर्वर हैं। ऐसे में यह आंदोलन जो काफी अहम माना जा रहा है।
युवा बेरोजगारों की यह दांडी यात्रा मेहसाना गुजरात से आगे पहुंच चुकी है। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव बिना खाना खाए पैदल दांडी यात्रा का नेतृव कर रहे हैं। युवा बेरोजगारों की पैदल दांडी यात्रा अहमदाबाद कांग्रेस कार्यालय तक जाएगी और युवा बेरोजगार विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यालय के बाहर सत्याग्रह करेंगे।
वहीं बेरोजगार एकीकृत महासंघ प्रदेश अध्यक्ष उपेन ने एलान किया है कि यदि बेरोजगारों के दांडी यात्रा और सत्याग्रह से कांग्रेस सरकार नहीं जागती है तो फिर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कूच करके भारत जोड़ो यात्रा का विरोध किया जाएगा।
आपको बता दें कि, प्रदेश के बेरोजगार उपेन यादव के नेतृत्व में अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर ये रैली निकाल रहे हैं। जिनमें कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में 40फीसदी की बाध्यता में शिथिलता देकर सभी रिक्त पदों को भरने, राजकीय आईटीआई कॉलेजों में 1500 पदों पर कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने, पंचायतीराज JEN भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने, प्रतियोगी भर्ती परीक्षाओं में ओबीसी ईडब्ल्यूएस के नवीनतम सर्टिफिकेट को मान्य किया और किसी भी चयनित अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट की वजह से बाहर नहीं करने की मांग प्रमुख है।
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
4 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
5 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
6 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
7 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
8 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
8 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
9 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
9 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
10 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines