जैसलमेर: प्रदेश में जातिगत भेदभाव का एक और मामला सामने आया है। राजस्थान के जैसलमेर जिले में कथित ऊंची जातियों के लोगों के लिए बने बर्तन का पानी पीने को लेकर कुछ लोगों ने एक दलित व्यक्ति को लोहे की रॉड और लाठियों से पीटा। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। घटना के सिलसिले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि दिग्गा गांव में हुई घटना के सिलसिले में चार लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, मामले की जांच कर रही पुलिस के मुताबिक, अभी यह पता लगाया जा रहा है कि युवक की पिटाई केवल मटके से पानी पीने के लिए की गई या इसके पीछे पुरानी रंजि श जैसा कोई और कारण भी हो सकता है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जैसलमेर के डिग्गा गांव के रहने वाले चुतराराम ने रिपोर्ट देकर बताया है कि मंगलवार रात करीब 8:00 बजे के लगभग वह अपनी बाइक से गांव में ही कोई सामान लाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान जब वह वापस से लौट रहा था तो उसने गांव में ही एक दुकान में रखे मटके से पानी पी लिया। पुलिस ने कहा कि चार-पांच लोगों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और बर्तन से पानी पीने के लिए लोहे की छड़ों और डंडों से उसकी पिटाई की।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक राम के एक कान के पीछे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद अस्पताल ले जाया गया और उनका बयान दर्ज किया गया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है। राम ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने गोलियां भी चलाईं लेकिन पुलिस ने कहा कि दावे की पुष्टि होनी बाकी है। इसके साथ ही इस घटना की जांच की जा रही है.
संबंधित खबरें
पत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
2 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
2 hrs agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
4 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
4 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
6 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
7 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
7 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
8 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
9 hrs agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines