जयपुर: राजधानी से इस वक्त हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जयपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल (SMS Hospital Rajasthan) के बांगड़ परिसर से एक 4 महीने के मासूम के चोरी होने की घटना सामने आई है।
मासूम की तलाश में जयपुर पुलिस जुटी हुई है और सभी थानों के एसएचओ नाकाबंदी कर बदमाश को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाश को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
आरोपी दो दिन से रैकी कर रहा था
जानकारी के मुताबिक यह घटना कल शाम की बताई जा रही है। दादा ने किसी युवक को संभालने के लिए बच्चे को दिया था। इसी दौरान युवक नजर चुराकर 4 महीने के बच्चे आयुष को ले गया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक 2 दिन तक अस्पताल परिसर में रेकी कर रहा था।
जानकारी मिलने पर अब पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई है। अस्पताल परिसर और बाहर के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। लेकिन फुटेज में युवक का चेहरा स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है। इसी के चलते अब पुलिस आसपास लगे कैमरों को खंगाल रही है।
खबरों के मुताबिक दौसा से अपने बड़े पोते का इलाज कराने का बुजुर्ग कालूराम छोटे पोते दिव्यांश के साथ 8 दिन पहले जयपुर आए थे। जहां एसएमएस अस्पताल के बांगड़ परिसर में उसका इलाज चल रहा था। घटना बुधवार शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है जब बुजुर्ग पोते दिव्यांश को लेकर खाना खाने बैठे और मासूम को पास में लेटा दिया। इसी दौरान एक अज्ञात शख्स ने परिवार से बच्चा खिलाने के मांगा और उन्हें आराम से खाना खाने के लिए कहा।
इसके बाद दादा ने अस्पताल में अनजान शख्स पर भरोसा दिखाया और उसे बच्चा खिलाने के लिए दे दिया। इसके कुछ ही सैकैंड बाद बदमाश परिवार की नजरें बचाकर धोखे से बच्चे को लेकर चला गया।
घटना के बाद DCP ईस्ट राजीव पचार मौके पर पहुंचे थे। सर्च ऑपरेशन में 50 पुलिसकर्मियों की टीम लगाई गई है। अब अस्पताल के आसपास की होटलों, धर्मशालाओं, पार्किंग स्टैंड और बस स्टैंड पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
32 mins agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
2 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
3 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
4 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
4 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
4 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
6 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines