Rajasthan Political Crisis: राजस्थान की राजनीति पल-पल नया मोड़ ले रही है। आज सुबह से ही दिल्ली के सियासी गलियारों में राजस्थान को लेकर गहमागहमी बनी हुई है। क्योंकि राजस्थान कांग्रेस के दो सबसे बड़े क्षत्रप कल से ही दिल्ली में डटे हुए हैं और यहां के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री का ताज किसके सर पर सजेगा, यह अभी सोनिया गांधी के हाथ में हैं। राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला सोनिया गांधी 1-2 दिन में ले सकती है।
बता दें कि कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि राजस्थान के सीएम पर अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 1-2 दिन में करेंगी, अशोक गहलोत बने रहेंगे या नहीं, इस पर अंतिम निर्णय सोनिया गाँधी ही लेंगी। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर तटस्थ हैं। कल तक का इंतजार करो, हमें एक स्पष्ट तस्वीर मिलेगी।
वहीं राजस्थान में कुछ दिन पहले उपजे सियासी संकट को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद माफ़ी मांगी और बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लडूंगा। गहलोत ने कहा कि जयपुर में विधायक दल की बैठक नहीं हो पाने की घटना के लिए उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगी है और अब वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे।
आगे उन्होंने कहा कि मैं 50 साल से कांग्रेस का वफादार सिपाही रहा हूं। दो दिन पहले की घटना से बहुत दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि मैंने सोनिया जी से माफी मांगी है। गहलोत ने कहा कि विधायक दल की बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पारित कराना मेरी नैतिक जिम्मेदारी थी। मैं उसे करा नहीं पाया। इस माहौल में मैंने फैसला किया कि अब मैं अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ूंगा। मुख्यमंत्री पद पर बने रहने से जुड़े सवाल पर गहलोत ने कहा कि इस बारे में फैसला सोनिया गांधी करेंगी।
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर कल शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी: KC Venugopal का बड़ा बयान
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
8 mins agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
42 mins agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
8 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
8 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
8 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
9 hrs agoपश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
10 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
10 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
11 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines