Rajasthan Cricis: राजस्थान में सियासी संग्राम के बीच कांग्रेस नेता और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव अजय माकन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अजय माकन अपने ऑफिस में कुछ लोगों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किसी गंभीर मुद्दे पर बात हो रही है, लेकिन इस बीच ठहाके भी दिखाई दे रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अजय माकन के सामने बैठे कुछ लोग राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर चुटकी ले रहे हैं तो अजय माकन उस पर ठहाका लगाते नजर आ रहे हैं। इस बार वीडियो पर लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
इसके साथ ही वह यह भी कहते हैं, ‘अभी संख्या और बढ़ती दिखाई देगी।’ अजय माकन द्वारा कही गई इस बात पर सामने बैठा एक व्यक्ति कहता है कि सीएम गहलोत की ओवरस्मार्टनेस ने आपकी भारत जोड़ो यात्रा… इसके बाद बोलना बंद कर देता है। जिस पर अजय माकन ठहाका लगाने लगते हैं।
हालांकि, News24 इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
वहीं सचिन पायलट और अशोक गहलोत की सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद लग रहा था कि राजस्थान का सियासी संकट टल गया है। अब अजय माकन का वीडियो वायरल होने के बाद इसने एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है।
उल्लेखनीय है कि रविवार की रात राजस्थान में जो कुछ हुआ, उसे लेकर प्रदेश की सियासत अपने चरम पर है। रविवार को राजस्थान के नए सीएम को लेकर विधायकों से चर्चा की जानी थी। जिसके लिए दिल्ली से पर्यवेक्षक के रूप से मलिक्कार्जुन खड़गे और अजय माकन को जयपुर भेजा गया था। लेकिन उस दिन बैठक हो नहीं पाई और अजय माकन मुख्यमंत्री गहलोत से मिले बगैर ही दिल्ली वापस लौट गए।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
5 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
6 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
8 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
9 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
9 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
10 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
11 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
11 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
11 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines