Rajasthan Political Crisis: प्रदेश की राजनीति में चार दिन से मचे घमासान के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज रात 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री गहलोत रात्रि विश्राम दिल्ली में ही करेंगे। सीएम गहलोत कल सोनिया गाँधी से भी मुलाकात कर सकते हैं, इसके अलावा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से भी मिलने का कर्यक्रम हैं।
बता दें कि कांग्रेस आलाकमान से क्लीन चिट मिलने के बाद सीएम अशोक गहलोत दिल्ली जा रहे हैं। वहीं मुलाकात और बातचीत के बाद ही राजस्थान की राजनीति और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तस्वीर साफ़ होगी। क्योंकि माना जा रहा है कि गहलोत दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
वहीं, पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के बाद गहलोत को मिली क्लीनचिट के बाद से ही उनके दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष की रेस शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
अभी पढ़ें – MP News: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की रेस में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शामिल, कई MLA बनेंगे प्रस्तावक
हालांकि, जिस तरह गहलोत गुट के विधायकों ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक में जाने की बजाए स्पीकर सीपी जोशी को अपना इस्तीफा दिया था, उससे कांग्रेस आलाकमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नाराज हुआ था। लेकिन अब लगता है कि उन्हें इस मामले में मिली क्लीन चिट के बाद कांग्रेस आलाकमान और गहलोत के बीच संबंध फिर पटरी पर आ गए हैं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
23 mins agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
1 hr agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
4 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
4 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
4 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
4 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
4 hrs agoचावल के दाने पर मां दुर्गा की तस्वीर, छोटन का विश्व रिकॉर्ड का सपना
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines