---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Rajasthan: जयपुर में महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य नेताओं ने दी गिरफ्तारी

जयपुर: कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और कई खाद्य वस्तुओं को जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के दायरे में लाए जाने के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जिसके बाद पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul gandhi) और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। वहीं सीएम गहलोत […]

---विज्ञापन---

जयपुर: कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और कई खाद्य वस्तुओं को जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के दायरे में लाए जाने के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जिसके बाद पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul gandhi) और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। वहीं सीएम गहलोत भी दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान सचिन पायलट ने भी गिरफ्तारी दी है। जयपुर में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य नेताओं ने भी गिरफ्तारी दी है।

वहीं जयपुर में भी महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ पार्टी के दिग्गज नेता सिविल लाइन पर प्रोटेस्ट कर रहे हैं। इस विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, कैबिनेट मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, महेश जोशी, गोविंद राम मेघवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र पारीक,पूर्व केंद्रीय मंत्री नमो नारायण मीणा, विधायक मनोज मेघवाल, मदन प्रजापत, पूर्व विधायक सोना देवी बावरी, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल सहित कई बोर्ड- निगमों के चेयरमैन भी धरने में पहुंचे।

---विज्ञापन---

इसके बाद इन सभी नेताओं को राजभवन घेराव के लिए जाते समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने के बाद अधिकांश नेताओं को पुलिस विद्याधर नगर थाने ले गयी, विद्याधर नगर थाने में सभी नेताओं ने दी सांकेतिक गिरफ्तारी दी। इसके बाद सभी को छोड़ दिया गया है।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिला मुख्यालयों पर भी विरोध प्रदर्शन किया गया। भरतपुर कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना दिया। विरोध के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बस से सेवर ले गई। कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार द्वारा बढ़ती महंगाई का विरोध कर रहे थे। इस दौरान नगर निगम महापौर अभिजीत सिंह, उप महापौर गिरीश चौधरी और नगर पार्षद समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 05, 2022 03:36 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola