---विज्ञापन---

प्रदेश

CM अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा को क्राइम ब्रांच का नोटिस, पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया

Rajasthan CM OSD Lokesh Sharma Crime Branch Notice: राजस्थान फोन टैपिंग मामले में लोकेश शर्मा को क्राइम ब्रांच दिल्ली की ओर से नोटिस दिया गया है।

Rajasthan CM OSD Lokesh Sharma Crime Branch Notice: के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। विधानसभा चुनाव 23 नवंबर को होंगे। प्रदेश में आचार संहिता लगते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी (OSD) लोकेश शर्मा को नोटिस मिल गया है। दरअसल, राजस्थान फोन टैपिंग मामले में लोकेश शर्मा को क्राइम ब्रांच दिल्ली की ओर से नोटिस दिया गया है। उन्हें कल 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रोहिणी स्थित क्राइम ब्रांच के दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

इस मामले की सुनवाई 11 अक्टूबर को दिल्ली में होनी है। इसके एक दिन पहले ही उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इस पूछताछ के बाद सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या है इसका कोई आचार संहिता कनेक्शन है। क्या लोकेश शर्मा गिरफ्तार होंगे?

---विज्ञापन---

कांग्रेस सेंट्रल वॉर रूम का को-चेयरमैन

हाल ही में लोकेश शर्मा को कांग्रेस सेंट्रल वॉर रूम का को-चेयरमैन बनाया गया है। वह प्रदेशभर में चुनावी कैम्पेन की जिम्मेदारी के साथ-साथ खुद भी बीकानेर से टिकट मांग रहे हैं। वह कैबिनेट मंत्री बीडी कल्ला की सीट से दावेदारी जता रहे हैं। बता दें कि लोकेश शर्मा अभी तक 4 बार क्राइम ब्रांच की पूछताछ में शामिल हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: डेढ़ लाख शादियां न बिगाड़ दें उम्मीदवारों का गणित, चुनाव की तारीख ने बढ़ाई चिंता

---विज्ञापन---

आखिरी बार उनसे 20 मार्च को लगभग 9 घंटे की कड़ी पूछताछ की गई थी। गौरतलब है कि मार्च 2021 में भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने फोन टैपिंग का आरोप लगाते हुए लोकेश शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उस समय राजस्थान में राजनीतिक संकट चल रहा था।

सरकार को अस्थिर करने का आरोप

अपनी शिकायत में गजेन्द्र सिंह शेखवात ने जनप्रतिनिधियों की फोन टैपिंग कर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया था। इस दौरान प्रकरण से जुड़े कुछ ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। फोन टैपिंग के बाद कांग्रेस में गहलोत ग्रुप का दावा था कि पायलट खेमे के कांग्रेसी नेता और तत्कालीन विधायक (स्वर्गीय) भंवर लाल शर्मा और गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच कथित रूप से सरकार को अस्थिर करने की साजिश की जा रही थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: राजस्थान बीजेपी की लिस्ट जारी, 7 सांसदों को टिकट, दीया कुमारी, किरोड़ी लाल मीणा मैदान में…देखें पूरी List 

---विज्ञापन---
First published on: Oct 09, 2023 08:16 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola