जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार शाम को जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की बहुप्रतीक्षित सोडाला एलिवेटेड रोड और कुछ अन्य प्रस्तावित परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। जेडीए ने 2.8 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड का निर्माण किया है जो अंबेडकर सर्कल और सोडाला में एलआईसी भवन को जोड़ेगी। मुख्यमंत्री गुरुवार शाम 6 बजे इस परियोजना के उद्घाटन के साथ ही 6 अन्य परियोजनाओं को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
जेडीए द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस परियोजना की कुल लागत 250 करोड़ रुपये है। बाकी परियोजनाओं की लागत कुल मिलाकर 222 करोड़ रुपये है जिनका गुरुवार को उद्घाटन किया जाएगा।
अभी पढ़ें – पंजाब में AIG आशीष कपूर गिरफ्तार, रिश्वतखोरी के आरोप में विजिलेंस ने लिया एक्शन
बता दें कि पहले जेडीए ने स्वतंत्रता दिवस के दिन सोडाला एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करने की योजना बनाई थी। लेकिन कार्य पूरा नहीं होने के कारण तिथि स्थगित कर दी गई। एलिवेटेड रोड का उद्घाटन होने के बाद सोडाला और रामबाग सर्कल के बीच ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। इस सड़क से लगभग 40 मिनट का यात्रा समय बचेगा और हवा सड़क पर भीड़-भाड़ कम होगी क्योंकि यह 50 किमी प्रति घंटे की गति से नॉन-स्टॉप ड्राइव की पेशकश करेगी।
जानकारी के लिए बता दें कि यह एलीवेटेड रोड अम्बेडकर सर्किल से सोडाला तिराहे तक 2.8 किलोमीटर लम्बाई की है और हवासड़क चम्बल पावर हाउस से अम्बेडकर सर्किल तक दूसरी लेन की 1.8 किलोमीटर लंबाई की बनाई गई है। वहीं इस बीच लेन में 119 पिल्लर और 113 स्पान बनाए गए हैं। सड़क पर चढ़ने और उतरने के लिए अलग-अलग रैंप बनाए गए हैं।
अभी पढ़ें – Delhi News: आबकारी नीति मनी लॉन्ड्रिंग केस में व्यवसायी समीर महेंद्रू को चार दिन रिमांड
इसके अलावा सोडाला एलिवेटेड रोड जयपुर की पहली ऐसी सड़क है जो हवा में दूसरी एलिवेटेड रोड से कनेक्ट हो जाती है। अब सड़क चालू होने के बाद बाईस गोदाम और सी-स्कीम इलाके में रोज सफर करने वाले लोगों को जाम से राहत मिलेगी। इस एलिवेटेड रोड़ के शुरू होने के बाद जयपुर 22 गोदाम, हवा सड़क, सोडाला तिराहा पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से जनता को मुक्ति मिलेगी।
वहीं, गुरुवार को उद्घाटन की जाने वाली अन्य प्रस्तावित परियोजनाओं में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर कैंपस में एक गेस्ट हाउस और पृथ्वीराज नगर में एक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए निर्माण कार्य हैं। इनके अलावा सीएम गहलोत मुख्य ट्रंक लाइन के निर्माण कार्यों और शहर में दो मुख्य ड्रेनेज लाइन के निर्माण का भी शिलान्यास करेंगे।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
8 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
9 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
9 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
11 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
12 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
13 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
13 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
13 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines