जयपुर: प्रदेश में जो भी बच्चे कोरोना के कारण अनाथ हुए हैं, दीपावली पर इस बार मुख्यमंत्री आवास में सीएम अशोक गहलोत उनके साथ दिवाली मनाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश भर से करीब 200 से ज्यादा अनाथ बच्चों को शुक्रवार को जयपुर बुलाया है, जहां शुक्रवार दोपहर 1 बजे से अनाथ बच्चों के साथ दिवाली मनाएंगे और उनके साथ लंच करेंगे। साथ ही उनसे बातचीत करके उनके हालचाल भी जानेंगे। सीएम गहलोत के इस संवेदनशील फैसले हर कोई तारीफ कर रहा है।
सीएम गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा कि, ” कोविड के कारण हमारे प्रदेश के कई युगल (पति-पत्नी) दुनिया को अलविदा कह गए। उन सभी के बच्चों का ख्याल रखना राज्य सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। कल 21 अक्टूबर को हमारे सभी बच्चे मुख्यमंत्री आवास पर हमारे साथ दिवाली मनाने आ रहे हैं। मुझे इन सभी बच्चों से मिलकर दिवाली मनाने का बेसब्री से इंतजार है।
अभी पढ़ें – दिल्ली के रोहिणी में बैंक्वेट हॉल में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने बताया कि गहलोत कोरोना के कारण अनाथ हुए 231 बच्चों के साथ लंच करेंगे और बच्चों को एक गिफ्ट हैम्पर (जिसमें मिठाईयां, पटाखें, एवं स्टेशनरी आदि) भी दिया जाएगा।
बताया जाता है कि सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग की ओर से तमाम जिलों के कलेक्टर्स को पहले ही इस बारे में निर्देश दिए गए थे कि वो अपने-अपने जिलों में अनाथ हुए बच्चों को मुख्यमंत्री के साथ दिवाली कार्यक्रम में शरीक होने के लिए आमंत्रित करें, इसके साथ ही बच्चों के केयरटेकर को भी दिवाली कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
24 mins agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 hr agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
2 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
2 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
3 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
4 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
8 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
12 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines