जयपुर: ऋषिकेश में अंकिता भंडारी की हत्या की खबर से सनसनी फैली हुई है। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना को लेकर दुःख जताया है और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की है। बता दें कि 4 दिन पहले उत्तराखंड ऋषिकेश के वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्शन पर काम करने वाली अंकिता भंडारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी।
इसी घटना को लेकर सीएम अशोक गहलोट ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘उत्तराखंड के ऋषिकेश में 19 वर्षीय युवती अंकिता भंडारी की हत्या बेहद निंदनीय और दुखद है। जैसे कि खबरें आ रही हैं बीजेपी नेता पुत्र द्वारा युवती पर जिस रूप में दबाव बनाया गया और फिर उसकी जघन्य हत्या की गयी, इसे लेकर लोगों में बेहद आक्रोश है।’ आगे उन्होंने न्याय की मांग करते हुए लिखा कि, ‘उत्तराखंड भाजपा सरकार से मेरी मांग है कि घटना की निष्पक्षता से त्वरित जांच हो, आरोपी बख्शे न जाएं और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।’
दरअसल उत्तराखंड SDRF ने शनिवार की सुबह अंकिता भंडारी का शव ऋषिकेश की चीला नहर से बरामद किया है। SDRF के प्रवक्ता ने अंकिता भंडारी के शव को चिला नहर से बरामद किए जाने की पुष्टि की है। वहीं, मामले की जांच अब एसआईटी करेगी।
गौरतलब है कि अंकिता इसी रिजाॅर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थी। वह 18 सितंबर से लापता थी, जब पुलिस ने जांच शुरू की तो 22 सितंबर को पता चला की उसकी हत्या हुई है। इस हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। बीजेपी नेता और पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य का बेटा पुलकित आर्य इस मर्डर केस का मुख्य आरोपी है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
2 hrs ago4 लाख लोगों की दावत, घोड़ों की रेस... अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी
2 hrs agoदिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
3 hrs agoघात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
4 hrs agoहत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
5 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
9 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
9 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs agoकानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
10 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines