Rajiv Gandhi Rural Olympic Games: राजस्थान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के मौके पर राजीव गांधी ग्रामीण ओलपिंक खेलों के महाकुम्भ का आयोजन किया जा रहा है। आज सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लूणी विधानसभा क्षेत्र के पाल गांव में ‘राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक 2022’ का राज्य स्तरीय शुभारंम झंडारोहण करके किया है।
इस अवसर पर सीएम गहलोत ने खिलाड़ियों की परेड की सलामी भी ली। उद्घाटन समारोह के दौरान क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया ने कहा की यह खेल दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन है। इससे कई प्रतिभाएं सामने आएंगी। यह खेल क्यों शुरू हुए इसको लेकर उन्होंने बताया कि कॉमन वेल्थ में जब मैंने पदक जीता था तो सीएम अशोक गहलोत ने तय किया था कि राजस्थान में खेलों को बढ़ावा मिलेगा। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल में प्रदेश की संपूर्ण ग्राम पंचायतों से करीब 30 लाख प्रतिभागी 6 खेलों में भाग लेंगे। इनकी दो लाख से अधिक टीमें बनी हैं।
अभी पढ़ें – सीएम केजरीवाल आज खुद रखेंगे विश्वास प्रस्ताव, भाजपा पर सरकार गिराने की साजिश का आरोप
2 लाख से अधिक टीमें लेंगी हिस्सा
बता दें कि राजस्थान के गांव-गांव, ढ़ाणी-ढ़ाणी में खेलों की अलख जगाने और युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने को लेकर राज्य सरकार यह आयोजन करवा रही है। राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल की घोषणा मुख्यमंत्री ने बजट में की थी। प्रदेश में पहली बार होने वाले अनूठे खेल महाकुंभ में कबड्डी, शूटिंगबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, खो.खो और टेनिस बॉल क्रिकेट में प्रदेश भर की ग्राम पंचायत स्तर पर गठित 2 लाख से अधिक टीमों के करीब 30 लाख से अधिक खिलाड़ी भाग लेकर विश्व कीर्तिमान स्थापित करेंगें।
29 अगस्त से 1 सितम्बर तक होगा आयोजन
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के मुख्य खेल अधिकारी वीरेंद्र पूनिया ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में कुल 19 लाख 90 हजार 574 पुरूष और 9 लाख 21 हजार 504 महिलाओं सहित 29 लाख 12 हजार 78 खिलाड़ी विश्व के सबसे बड़े खेल आयोजन में जोर आजमाईश करते हुए खेल कौशल का प्रदर्शन कर जीतने के लिए घमासान करते नजर आएंगे। ग्राम पंचायत पर खेल 29 अगस्त से 1 सितम्बर तक आयोजित होंगे, तो वहीं ब्लॉक स्तर पर खेल 12 सितंबर से 15 सितम्बर, जिला पर खेल 22 सितंबर से 25 सितम्बर और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित होगी।
सीएम गहलोत खेल महाकुंभ को लेकर काफी उत्साहित हैं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेल महाकुंभ को लेकर काफी उत्साहित है। ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के जरिये राज्य में नई खेल संस्कृति का जन्म होगा। सरकार की ओर से राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय खेल में विजेता खिलाड़ियों को राजकीय सेवाओं में नियुक्ति देकर प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेलों के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। सीएम अशोक गहलोत राजीव गांधी ग्रामीण खेलों का शुभारंभ करने के लिए जोधपुर पहुंचे है। इस दौरान उनके साथ प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग, खेल मंत्री अशोक चांदना, क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया सहित तमाम विधायक और कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग और आम जनता के लिए खुला रास्ता
28 mins agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
1 hr agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 hr agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
1 hr agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
2 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
2 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
3 hrs agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
11 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines