के जे श्रीवत्सन, जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट सत्र का सत्रावसान किए बिना सितंबर महीने में आज से फिर से विधानसभा सत्र बुलाए जाने पर सफाई दी है। बता दें कि राजस्थान विधानसभा का सत्र आज 19 सितंबर सुबह 11 बजे से शुरू हो गया है। 15वीं विधानसभा का यह 7वां सत्र चल रहा है।
सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी बाकी राज्यों की तरह सरकार गिराने का लगातार प्रयास किया जा रहा था ।सरकार पर आए राजनीतिक संकट के बाद हमने पिछली। बार राज्यपाल से विश्वास मत के लिए सत्र आहूत करने को कहा था, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं थे। बड़ी मुश्किल से जैसे तैसे विधानसभा का सत्र आहूत किया गया। यही कारण है कि हमने उसे स्थगित नहीं किया क्योंकि हमें पता था कई राज्यों में सरकार गिराने की कोशिश से चल रही है।
ऐसे में बीजेपी के विधायकों का सत्र स्थगित किए बिना अब नया सत्र बुलाए जाने को लेकर विरोध पूरी तरह अनुचित है। उन्हें यदि विरोधी करना है तो केंद्र के पास जाकर लंपी संक्रमण को रोकने में नाकाम रहने के लिए मोदी सरकार का विरोध करना चाहिए।
वहीं, बजट सत्र को ही जारी रखते हो हुए विधानसभा का आज से सत्र शुरू हुआ तो बीजेपी विधायकों ने इसका विरोध किया और स्पीकर सीपी जोशी के कमरे में जाकर इन लोगों ने धरना प्रदर्शन भी किया। उन्हें इस बात को लेकर आपत्ति थी कि उनके सवाल पूछने का कोटा खत्म हो चुका है और इन 6 महीनों में कई ऐसे मुद्दे हैं जिस पर सरकार से सवाल पूछे जाने हैं।
संबंधित खबरें
'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
15 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
58 mins agoबचपन से सुन नहीं सकते प्रदीप ने एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचकर सपना पूरा किया
1 hr agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
3 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
3 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
3 hrs agoझारखंड कैबिनेट ने हैंडपंप, अस्पताल, सड़क और सिंचाई योजनाओं को मंजूरी
4 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
4 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines