Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत का बड़ा ऐलान, 100 यूनिट फ्री बिजली के साथ नहीं लगेगा फ्यूल सरचार्ज

Jaipur, Cm Ashok Gehlot

Jaipur, Cm Ashok Gehlot

नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार रात बड़ा ऐलान किया। सीएम ने फ्यूल सरचार्ज पर बड़ा फैसला लिया है। गहलोत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा- महंगाई राहत शिविरों के अवलोकन और जनता से बात करने पर फीडबैक आया कि बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में थोड़ा बदलाव किया जाए। मई महीने में बिजली बिलों में आए फ्यूल सरचार्ज को लेकर भी जनता से फीडबैक मिला जिसके आधार पर बड़ा फैसला किया है। इसके बाद सीएम ने ये घोषणाएं कीं:

विज्ञापन

– 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग वालों का बिजली बिल शून्य होगा। उन्हें पूर्ववत कोई बिल नहीं देना होगा।

विज्ञापन

– 100 यूनिट प्रतिमाह से ज्यादा उपभोग करने वाले वर्ग के परिवारों को भी पहले 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी यानी कितना भी बिल क्यों ना आए, पहले 100 यूनिट का कोई भी विद्युत शुल्क नहीं देना होगा।

– खासकर मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए 200 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट बिजली फ्री के साथ 200 यूनिट तक के स्थायी शुल्क, फ्यूल सरचार्ज एवं तमाम अन्य शुल्क माफ होंगे एवं इनका भुगतान राज्य सरकार करेगी।

विज्ञापन

क्यों लिया गया फैसला 

राजस्थान में फ्यूल सरचार्ज सरकार का सिरदर्द बनता जा रहा था। बिल में 100 यूनिट की छूट के बावजूद फ्यूल सरचार्ज के तौर पर राशि वसूली जा रही थी। जिसके तहत कई शिकायतें मिलीं। इसके बाद सरकार ने 100 यूनिट तक के पूरे बिल को शून्य करने का फैसला ले लिया है।

विज्ञापन

महंगे कोयले की वजह से वसूला जा रहा था फ्यूल सरचार्ज

कुछ समय पहले राजस्थान में बिजली की दर बढ़ाई गई थीं। ऐसे में बिजली उपभोक्ताओं से फ्यूल सरचार्ज वसूला जाना तय हुआ। इसके तहत अगले तीन महीने तक उपभोक्ताओं को बढ़ा हुआ ही बिल देना था। सरकार ने तीन महीने के लिए 45 पैसे प्रति यूनिट की दर से फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया था। हर बिजली उपभोक्ता को 100 यूनिट पर 45 रुपये अतिरिक्त देने थे। दरअसल, फ्यूल सरचार्ज का पैसा बिल में जुड़कर आता है। सरकार का तर्क था कि यह फ्यूल सरचार्ज महंगी दरों पर खरीदे गए कोयले की वजह से वसूला जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ