---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दिल्ली दौरा, थोड़ी देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करेंगे मुलाकात

जयपुर: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कल दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ होने वाली कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी रैली में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दिल्ली पहुंचे हैं। सीएम गहलोत आज शाम 3 बजे जयपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हुए […]

---विज्ञापन---

जयपुर: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कल दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ होने वाली कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी रैली में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दिल्ली पहुंचे हैं। सीएम गहलोत आज शाम 3 बजे जयपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हुए और 4 बजे दिल्ली पहुंच गए हैं। सीएम गहलोत अभी राष्ट्रभवन पहुंच चुके हैं। अब थोड़ी देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।

रैली की तैयारियों का जायजा लेंगे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम दिल्ली पहुंचने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, मीडिया विभाग के प्रमुख जयराम रमेश सहित कई अन्य नेताओं के साथ कल रामलीला मैदान में होने वाली राष्ट्रव्यापी रैली की तैयारियों का जायजा भी लेंगे और दिशा निर्देश देकर तैयारियों को अंतिम रूप भी देंगे। बताया जाता है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की गैर-मौजूदगी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केसी वेणुगोपाल ही राष्ट्रव्यापी की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

महंगाई रैली के बाद गुजरात जाएंगे

मुख्यमंत्री गहलोत प्रदेश के सभी नेताओं के साथ रैली में शामिल होंगे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहीं इसके बाद सीएम गहलोत 5 सितंबर को राहुल गांधी के साथ अहमदाबाद जाएंगे। राहुल गांधी साबरमती रिवरफ्रंट पर संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का 7 सितंबर को चेन्नई जाने का भी कार्यक्रम है। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के दौरान भी सीएम गहलोत मौजूद रहेंगे।

First published on: Sep 03, 2022 04:44 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola