Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दिल्ली दौरा, थोड़ी देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करेंगे मुलाकात

Chief Minister Gehlot will meet President Draupadi Murmu

Chief Minister Gehlot will meet President Draupadi Murmu

विज्ञापन

जयपुर: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कल दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ होने वाली कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी रैली में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दिल्ली पहुंचे हैं। सीएम गहलोत आज शाम 3 बजे जयपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हुए और 4 बजे दिल्ली पहुंच गए हैं। सीएम गहलोत अभी राष्ट्रभवन पहुंच चुके हैं। अब थोड़ी देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।

रैली की तैयारियों का जायजा लेंगे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम दिल्ली पहुंचने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, मीडिया विभाग के प्रमुख जयराम रमेश सहित कई अन्य नेताओं के साथ कल रामलीला मैदान में होने वाली राष्ट्रव्यापी रैली की तैयारियों का जायजा भी लेंगे और दिशा निर्देश देकर तैयारियों को अंतिम रूप भी देंगे। बताया जाता है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की गैर-मौजूदगी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केसी वेणुगोपाल ही राष्ट्रव्यापी की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन

महंगाई रैली के बाद गुजरात जाएंगे

मुख्यमंत्री गहलोत प्रदेश के सभी नेताओं के साथ रैली में शामिल होंगे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहीं इसके बाद सीएम गहलोत 5 सितंबर को राहुल गांधी के साथ अहमदाबाद जाएंगे। राहुल गांधी साबरमती रिवरफ्रंट पर संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का 7 सितंबर को चेन्नई जाने का भी कार्यक्रम है। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के दौरान भी सीएम गहलोत मौजूद रहेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ