Rajasthan Budget 2023: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने अपना 10वां बजट पेश किया। चुनावी साल में उन्होंने हर वर्ग को साधने की कोशिश की। बजट पेश करते हुए उन्होंने कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के लिए सरकारी नौकरी की घोषणा की है।
सरकार डाटा जुटाकर कर रही प्लानिंग
सीएम गहलोत ने कहा कि जिन बच्चों ने कोरोना में अपने माता-पिता दोनों को खो दिया। उनके जीवन पर संकट आ गया था लेकिन राज्य सरकार ने उनकी मदद की और उन्हें आर्थिक और सामाजिक सहायता दी। कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को 18 साल पूरा होने पर राज्य सरकार नौकरी देगी। उन्हें आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसे बच्चों का डाटा जुटाकर प्लानिंग कर रही है।
गहलोत ने अपने बजट में महिलाओं, किसानों और गरीबों को ध्यान में रखते हुए जमकर ऐलान किए। बजट के दौरान पुराना बजट पढ़ने के कारण सदन में हंगामा हुआ। जिसके बाद आधे घंटे तक कार्यवाही स्थगित रही।
गोल्फ पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा
साथ ही पर्यटन क्षेत्र को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछली बार हमने पर्यटन विकास बोर्ड का गठन किया था। पर्यटन सेक्टर को उद्योग का दर्जा भी दिया था। पर्यटन विकास कोष की राशि 1 हजार 500 करोड की गई। माउंट आबू और उदयपुर सहित पांच जगह पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के गोल्फ कोर्स विकसित किए जाएंगे।
गोल्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर के साहित्यकारों और कला प्रेमियों को बढ़ावा मिलेगा। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के पेंडिंग मामलों का होगा निस्तारण। आवेदन के बाद बकाया चल रहे सभी यात्रियों को करवाई जाएगी तीर्थ यात्रा।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
19 mins agoभोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
9 hrs agoफरीदाबाद में टेक महिंद्रा के पूर्व अफसर की हत्या, बल्लभगढ़ से आरोपी पकड़ा
11 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
13 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
14 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
16 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
16 hrs agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
17 hrs agoछुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
17 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines