श्रीगंगानगर: राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ स्थित भारत-पाक सीमा पर BSF ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया। बताया गया कि पाक घुसपैठिया भारतीय सीमा में काफी अंदर तक घुस आया था। ऐसे में पहले उसे ललकारा गया, लेकिन जब वो सामने नहीं आया तो उस पर फायरिंग की गई और उसे मार गिराया गया।
श्रीगंगानगर एसपी आनंद शर्मा ने मीडिया को बताया कि बीएसएफ के जवानों ने बीती रात अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अनूपगढ़ में शेरपुर चौकी के पास एक व्यक्ति को गोली मारकर ढेर कर दिया। एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि शेरपुर पोस्ट के पास बीती रात बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी को शख्स को आते देखा। इसके बाद जवानों ने उसे ललकारा तो वो छुपने की कोशिश करने लगा। ऐसे में बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग कर दी और उसे मार गिराया।
इसके बाद घुसपैठिए पर अनूपगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। BSF के सहायक कमांडेंट मुरलीधर की रिपोर्ट पर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस घटना की जानकारी BSF ने देर रात को दी। आज सुबह पाकिस्तानी युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में भेजा गया।
सूत्रों के अनुसार यह पाक नागरिक भारतीय सीमा में काफी अंदर तक घुस चुका था। बीएसएफ ने अपनी प्रारम्भिक कार्रवाई के बाद घुसपैठिए के शव को अनूपगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया. जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है. इधर, घटना की सूचना के बाद बीएसएफ के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और आगे की जांच शुरू कर दी गई है.
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होंगी ऑफलाइन क्लास
23 mins agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
28 mins agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
2 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
2 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
2 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
2 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
3 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
4 hrs agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
5 hrs agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines