जयपुर: राजस्थान से इस वक्त जयपुर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जिले के बगरू थाना क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी से हनीट्रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक साथी फरार बताया जा रहा है। बगरू थाना पुलिस ने हनीट्रेप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
जानकारी के मुताबिक आरोपित रामचंद्र, सपना बेगम और हसीना बानो ने बगरू के कपड़ा व्यापारी को हनीट्रैप के जाल फंसाया। व्यापारी को शारीरिक संबंध बनाने के लिए जाल में फंसाया और ब्लेकमेल किया। इसके बाद व्यापारी को घर बुलाकर न्यूड करके मारपीट की और जूतों की माला भी पहनाई। इसके बाद न्यूड व्यापारी का जूते पहनाते हुए का वीडियो भी बनाया।
इसके बाद व्यापारी से विडियो वायरल करने की धमकी देकर आठ लाख रूपए की डिमांड की। परेशान होकर पीड़ित व्यापारी ओम प्रकाश ने बगरू थाने में मामला दर्ज करवाया। फिर बगरू पुलिस ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस पर हमला कर शातिर महिलाओ ने बखेड़ा भी खड़ा किया। इस कार्रवाई को बगरू थाना SHO विक्रम सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी जिले में कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने पूर्व में भी कई लोगों को अपना शिकार बनाया था। महिला के माध्यम से अश्लील वीडियो बनाया और बाद में उनसे मोटी रकम वसूली गई। हालांकि, उन लोगों ने कोई मामला दर्ज नहीं कराया।
संबंधित खबरें
500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
1 hr agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
2 hrs agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
2 hrs agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
5 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
13 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
16 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
16 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
17 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
18 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines