Rajasthan: लंपी वायरस और महिला अत्याचार के मुद्दों पर भाजपा का विरोध प्रदर्शन, विधानसभा घेराव का प्रयास नाकाम

BJP Agitation

BJP Agitation

जयपुर: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मवेशियों में फैल रहे लंपी वायरस और महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में मंगलवार को बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया है। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन में भाग लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की भी जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

विरोध मार्च की शुरुआत राजधानी जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय से शुरू हुआ। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य विधानसभा का घेराव करने की योजना बनाई लेकिन उन्हें शहर के 22 गोदाम सर्कल पर पुलिस ने रोक दिया। भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रतिनिधियों ने इस संबंध में दावा किया कि पार्टी के 5,000 से अधिक सदस्य विरोध में शामिल हुए थे।

विज्ञापन

बता दें कि भाजपा कार्यकर्ता राज्य में उन किसानों और पशुपालकों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं, जिन्होंने राज्य में तेजी से फैल रहे लंपी वायरस के प्रकोप के कारण अपने मवेशियों को खो दिया है। अब तक राज्य में लंपी वायरस के कारण आधिकारिक तौर पर 56,000 से अधिक मवेशियों की मौत की सूचना मिली है।

प्रदेश मीडिया समन्वयक पंकज जोशी ने कहा, “राज्य में हमारी गायों की मदद करने या महिलाओं के खिलाफ अपराधों को कम करने के बजाय, राज्य सरकार ने अपने पुलिस बल को हम पर थोप दिया है और हमें अपनी आवाज उठाने से रोकने की कोशिश कर रही है। जब तक किसानों को मुआवजा नहीं मिल जाता, हम आंदोलन करते रहेंगे। सरकार मवेशियों की रक्षा के लिए कुछ नहीं कर रही है और केवल चश्मदीद वादे कर रही है।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ