अलवर: राजस्थान के अलवर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले दिनों अलवर में बीजेपी कार्यकर्ता को कन्हैयालाल जैसे सिर तन से जुदा की धमकी मिली थी। अब इस मामले पर बीजेपी के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता को ज्ञान व्यापी पर बोलने के लिए धमकी मिली है।
आगे आहूजा ने कहा यह अलवर है, उदयपुर नहीं है। अलवर के आगे का अ हटा दे तो लवर कहलाता है अलवर। अगर बीजेपी कार्यकर्ता के साथ कुछ हुआ तो हम शांत रहने वाले नहीं हैं। आहूजा ने कहा एक कहावत है ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाता है, लेकिन हम गोली का जवाब गोलो से देंगे। और बोले कि सरकार को इस पूरे मामले पर संज्ञान लेने की जरूरत है।
बता दें कि राजस्थान के अलवर जिले में भी उदयपुर जैसी घटना को अंजाम देने की धमकी बीजेपी कार्यकर्ता को दी गई थी। बीजेपी कार्यकर्ता होने के साथ ही चारुल अग्रवाल आईआईटी दिल्ली से पास आउट हैं। उनका आरोप है, सोमवार सुबह जब वह अपने घर से बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए निकलीं तो फ्लैट के बाहर उनको एक धमकी भरी चिट्ठी रखी हुई मिली।
हाल ही में कोर्ट से ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर आए फैसले के बाद अलवर की बीजेपी नेता चारुल अग्रवाल को एक धमकी भरी चिट्ठी मिली है। पत्र में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के साथ ही लिखा गया है, 56 इंच का सीना कहां गया, 25 सितंबर से पहले पहले तुम्हारा हाल उदयपुर वाले लड़के के जैसा कर देंगे। तुम्हारे 56 टुकड़े कर देंगे।
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
39 mins ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
3 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
4 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
4 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
4 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
5 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
5 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
5 hrs agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines