जयपुर: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खर सामने आ रही है। आयकर विभाग ने बड़ा दावा किया है कि मिड डे मील घोटाले में अब तक 110 करोड़ रुपये की आयकर चोरी उजागर हुई है। आयकर विभाग द्वारा चल रही रेड पांचवें दिन अधिकतर ठिकानों पर खत्म हो गयी है। आयकर विभाग से जुड़े सूत्रों द्वारा जो जानकारी सामने आयी है उसके अनुसार राजस्थान और उत्तराखंड में बड़ी संख्या में काली कमाई से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।
बता दें कि गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव से जुड़े ठिकानों पर भी आयकर छापेमारी हुई थी। विभाग ने ये भी दावा किया है कि जब्त दस्तावेजों में कई वित्तीय अनियमितताएं सामने आयी हैं। इनके अलावा कमलजीत राणावत, सतीश मूलचंद व्यास के ठिकानों से भी दस्तावेज जब्त किए गए हैं। पौने 2 करोड़ रुपए की नकदी और आभूषण भी अटैच किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग को काफी दिनों से कारोबारी के ठिकानों पर कालाधन का इनपुट मिल रहा था। जिसके बाद आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई की। आयकर विभाग की टीमें कारोबारी के ठिकानों के लॉकरों और दस्तावेजों की जांच में जुटी है। कहा जा रहा है कि इस रेड में काली कमाई के साथ ही बेनामी संपत्तियों के राज खुलने की भी संभावना है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
18 mins agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
40 mins agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
49 mins agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 hr ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 hr agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 hr agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
2 hrs agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
3 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines