जयपुर: राजस्थान की पत्रकार बिरादरी के लिए खुशखबरी सामने आयी है। प्रदेश के अधिस्वीकृत पत्रकारों के बच्चों को प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा स्कॉलरशिप के लिए तैयार अधिसूचना को मंजूरी प्रदान की है। इस बारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर जानकारी दी है।
सीएम गहलोत ने घोषणा करते हुए कहा कि, “राजस्थान के अधिस्वीकृत पत्रकारों के बच्चों को प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप मिलेगी। इस संबंध में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार अधिसूचना को मंजूरी प्रदान की है। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत उच्च शिक्षा संस्थानों में अध्ययनरत अधिस्वीकृत पत्रकारों के बच्चों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसमें हॉस्टलर्स को 4000 से 13500 रू तक व डे स्कॉलर्स को 2500 से 7000 रू तक का प्रावधान है।”
पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना को चार वर्गों में बांटा गया है।
स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के प्रोफेशनल डिग्री कोर्सेज के लिए हॉस्टलर्स को 13500 रू व डे स्कॉलर्स को 7000 की स्कॉलरशिप दी जाएगी। विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज जिनमें डिग्री व डिप्लोमा सर्टिफिकेट मिलता हो,में अध्ययनरत हॉस्टलर्स को 9500 रू व डे स्कॉलर्स को 6500 रू की स्कॉलरशिप मिलेगी।
वहीं, 10वीं कक्षा के बाद किए जाने वाले विभिन्न नॉन डिग्री कोर्सेज हेतु हॉस्टलर्स को 4000 रू व डे स्कॉलर्स को 2500 रू की वार्षिक छात्रवृत्ति तथा अन्य स्नातक व स्नातकोत्तर कोर्सेज कर रहे हॉस्टलर्स के लिए 6000 रू व डे स्कॉलर्स के लिए 3000 रू की स्कॉलरशिप का प्रावधान किया गया है।
और प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप के अंर्तगत अधिस्वीकृत पत्रकारों के कक्षा 6 से 10वीं में अध्ययनरत बच्चों को स्कॉलरशिप मिलेगी। इसमें एक वर्ष में अधिकतम 10 माह लगभग 1000 रूपए (100 रूपए प्रतिमाह) की प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप दी जाएगी।
आगे उन्होंने बताया कि बजट2022-23 में समाज को जागरूक करने में पत्रकारों की महत्ती भूमिका को ध्यान में रखते हुए उन्हें सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में पत्रकारों के बच्चों हेतु स्कॉलरशिप की घोषणा की थी। क्रियान्विति में राजस्थान पत्रकार एवं साहित्यकार कल्याण कोष से स्कॉलरशिप हेतु स्वीकृति दी है।
संबंधित खबरें
निशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
4 mins agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
28 mins agoअभिषेक बनर्जी के घर पर आधी रात को हमला, बोले- '7वीं बार जान लेने की कोशिश'
37 mins agoसुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को मिलेगी 55 करोड़ मिलियन यूनिट बिजली
38 mins agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
1 hr agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
1 hr agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 hr agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
2 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
2 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines