हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan: भरतपुर से बीजेपी सांसद रंजीता कोली पर खनन माफिया ने किया हमला, बाल-बाल बचीं

विज्ञापन

नई दिल्ली: राजस्थान के भरतपुर से बीजेपी सांसद रंजीता कोली पर एकबार फिर खनन माफिया ने हमला किया है। इस हमले में वो बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उनकी कार में भी तोडफोड़ की। सांसद पर हमले की खबर मिलते ही आसपास के बीजेपी नेता और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सांसद ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

इस घटना से नाराज रंजीता कोली का कहना है, ‘मैं लगभग डेढ़ सौ ओवरलोड ट्रक देखे तो उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन भाग गए। उन्होंने सोचा मैं कार में हूं और पथराव करने लगे, कार का शीशा टूट गया। मैं मारी जाती। यह मेरे ऊपर एक हमला है लेकिन मैं डरूंगी नहीं।’ साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘उन्होंने मुझे मारने की कोशिश की। मैं अपनी जान बचाने के लिए कार से कूद गई। हम बस इतना चाहते है की अवैध खनन को रोका जाए, आज मेरी हत्या करने की कोशिश की है।’

बताया जा रहा है कि रंजीता कोली दिल्ली से लौट रही थी तभी उनपर ये हमला हुआ। कामां-कोसी मार्ग पर लेवडा मोड़ के पास खनन माफियाओं ने उनकी गाड़ी को ट्रक से टक्कर मारने की कोशिश की। साथ ही उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ डाले।

हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस और भरतपुर प्रशसन सभी पहलुओं की जांच कर रहा है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने भी जांच के आदेश दे दिए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें