जयपुर: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना कल यानि 8 सितंबर को अजमेर आएंगी। यहां गरीब नवाज ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में जियारत करेंगी। उनके आगमन को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट है। जियारत के दौरान दरगाह में चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। बांग्लादेश पीएम की दरगाह में आने से 30 मिनट पहले और जाने के 20 मिनट बाद तक दरगाह में आमजन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दरगाह में केवल उस वक्त पास धारक व्यक्ति ही रहेंगे।
पीएम शेख हसीना के इस दौरे को लेकर अजमेर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। अजमेर पुलिस अधीक्षक चुनाराम के नेतृत्व में प्रधानमंत्री शेख हसीना के रूट को ध्यान में रखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं, जिसको लेकर तमाम पुलिस अधिकारियों और जवानों को उनकी ड्यूटी के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान 6 आईपीएस और 12 एडिशनल एसपी के साथ ही दर्जनों पुलिस अधीक्षक एसआई रैंक के अधिकारी मॉनिटर के लिए तैनात किए जा रहे हैं। वहीं डेढ़ हजार होमगार्ड और पुलिसकर्मियों का जाब्ता चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखेगा, अजमेर पुलिस लाइन में एसपी चुनाराम और अन्य अधिकारियों द्वारा तमाम जाप्ते को दिशा-निर्देश दिए गए और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
दौरे को लेकर अजमेर रेंज के आईजी रूपिंदर सिंघ ने बताया कि बांग्लादेश गवर्नमेंट की प्रधानमंत्री शेख हसीना 8 सितंबर को अजमेर यात्रा पर आ रही है और वह अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दरगाह में हाजिरी देकर जियारत करेंगी। वह अजमेर पहुंचने पर सबसे पहले सर्किट हाउस पंहुचेगी और विश्राम करने के बाद अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दरगाह जियारत के लिए जाएगी और दरगाह जियारत के बाद वापस सर्किट हाउस पंहुचेगी। जहां विश्राम करने के बाद वापस अजमेर से रवाना होगी।
गौरतलब है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना कई बार अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह आ चुकी हैं। पीएम के पद पर रहते हुए 2010 और 2017 में वे अजमेर शरीफ की दरगाह पर आई। 1975 से 1980 तक शेख हसीना दिल्ली रहा करती थीं। इस दौरान भी वह अजमेर दरगाह आती रहीं।
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
1 hr agoममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
1 hr agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 hr agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
2 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
3 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
5 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
6 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
6 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
7 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines