जयपुर: राजस्थान में बदमाश बेखौफ नजर आ रहे हैं। बीती रात ही बदमाशों ने बंदूक की नोक पर दौसा में लूट को अंजाम दिया और आज जयपुर के कोटपूतली में बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम को गैस कटर से काटकर लाखों रूपये की लूट की। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने महज 8 मिनट में पूरा वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक कोटपूतली थाना इलाके में हाईवे पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर दो गाड़ियों में सवार बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश यहां से गैस कटर से एटीएम मशीन को काट करीब 15 लाख रुपए लेकर रफूचक्कर हो गए।
हालांकि, एटीएम को काटते वक्त बैंक में सायरन भी बजा। पुलिस आती उससे पहले ही बदमाश यहां से एटीएम काटकर और उसमें रखी नकदी लूटकर फरार हो गए। एटीएम काटकर लूट करने की पूरी वारदात यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। साफ तौर पर नजर आ रहा है कि बदमाश गाड़ी में सवार होकर आए थे। फिर एटीएम को लूट कर फरार हो गए।
वहीं बदमाशों की वारदात के बाद अंदेशा जताया जा रहा है कि उन्होंने रेकी कर पूरी पूरी वारदात को अंजाम दिया है क्योंकि बदमाशों ने महज 8 मिनट में गैस कटर से एटीएम को काटा और गाड़ी में डालकर फरार हो गए। बैंक के एक कर्मचारी ने बताया कि कल ही एटीएम में 5 लाख रुपये डाले गए थे। बैंक अधिकारियों के मुताबिक एटीएम मशीन में शनिवार को 10 लाख रुपये थे जिसके बाद कल शाम को ही बैंक कर्मियों ने एटीएम में 5 लाख और डाले थे।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी भी करवाई लेकिन बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर और गाड़ी के नंबरों के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
संबंधित खबरें
गूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
42 mins agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
1 hr agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 hr agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 hr ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
1 hr ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 hr agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
2 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 hrs agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines