हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajasthan: असदुद्दीन ओवैसी शेखावाटी से शुरू करेंगे चुनावी दोरा, अल्पसंख्यक वोटर्स का जानेंगे मानस

विज्ञापन

जयपुर: राजस्थान से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर ओवैसी खेमे से आ रही है। AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी 14 और 15 सितंबर को राजस्थान के दौरे पर आ रहे हैं। जहां पर शेखावाटी अंचल की एक दर्जन से अधिक सीटों पर चुनावी शंखनाद करेंगे। शेखावाटी अंचल के सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, नवलगढ़, सुजानगढ़ और लाडनूं विधानसभा क्षेत्र का दौरा, फतेहपुर, खिंवासर, नवलगढ़ और लाडनूं में जनसभा करेंगे।

50 से ज्यादा सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

बता दें कि राजस्थान में करीब 50 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके AIMIM के चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अब अपना पूरा फोकस राजस्थान पर कर दिया है और चुनावी तैयारियां भी तेज कर दी हैं। इसी के मद्देनजर असदुद्दीन ओवैसी 14 और 15 सितंबर को राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं, जहां पर वो इन क्षेत्रों के अल्पसंख्यक मतदाताओं की नब्ज भी टटोलेंगे।

कांग्रेस के वोटबेंक में करेंगे सेंधमारी

उल्लेखनीय है कि ओवैसी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 पूरे दमखम के साथ लड़ने की घोषणा की है। ओवैसी के पार्टी विस्तार से सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को होने की आशंका है। प्रदेश के अल्पसंख्यक वोटर पर कांग्रेस का एकाधिकार रहा है। ओवैसी की सेंधमारी हो जाती है कि कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ये रहेगा राजधानी का कार्यक्रम

वहीं, असदुद्दीन ओवैसी 14 सितंबर को सुबह 11:30 बजे जयपुर के किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के जालूपुरा में जनसंपर्क करेंगे। दोपहर 12 बजे पार्टी मुख्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 12:45 बजे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। दोपहर 1:30 बजे हवामहल विधानसभा क्षेत्र के भट्टा बस्ती क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे। शाम 4 बजे सीकर शहर में जनसंपर्क करेंगे। शाम 4:30 बजे लक्ष्मणगढ़ में जनसंपर्क करेंगे। शाम 5 बजे सीकर के फतेहपुर में जनसभा करेंगे।

 

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें