हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bundi News: हथियारों से लैस बदमाशों ने दम्पति को बनाया बंधक, 40 तोला सोना और 3 किलो चांदी ले उड़े

विज्ञापन
बूंदी में हथियारों से लैस बदमाशों ने दम्पति से की लूट

बूंदी: राजस्थान के बूंदी जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के कापरेन कस्बे में देर रात शिवनगर इलाके के रिद्धि सिध्दि नगर में बदमाशों ने घर में धावा बोला दिया। हथियारों से लैस बदमाशों ने रात में दम्पति को बंधक बना दिया और घर में लूटपाट को अंजाम दिया। बदमाश घर से 40 तोला सोना और 3 किलो चांदी और 57 हजार की नगदी ले उड़े।

अभी पढ़ें – BHU की होटल मैनेजमेंट परीक्षा में बीफ पर सवाल आने के बाद हंगामा, विवि की ओर से आया बड़ा बयान

बताया जा रहा है कि इस घटना को हथियारों से लेस 6 बदमाशों ने अंजाम दिया है। बदमाश रात ढ़ाई बजे छत की जाली को हटाकर घर में घुस गए। जब घरवालों को बदमाशों इसका पता लगा तो उन्होंने विरोध किया। फिर बदमाशों ने दम्पति के ऊपर पिस्टल तान जहां जेवरात रखे थे उनके ताले खुलवाए। बदमाशों ने दम्पति को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

इसके बाद बदमाश 30 मिनट में ही लाखों का माल लेकर फरार हो गए। दम्पति को पुलिस ने बताया की एक आरोपी ने नकाब लगा रखा था, बाकी के चेहरे नजर आ रहे थे। कापरेन थाना पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों तलाश में जुट गयी है।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

(Tramadol)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola