जयपुर: राजस्थान में राजनीतिक उठापटक के बीच फिर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुबह से ही खबर आ रही थी कि गहलोत गुट के विधायक शांति धारीवाल के घर इक्क्ठे हो रहे हैं। अब ताजा खबर आ रही है की धारीवाल के घर पुलिस मूवमेंट बढ़ गया है और टेंट लगाया जा रहा है। आपको बता दें कि शांति धारीवाल कोटा के दिग्गज नेता हैं और अशोक गहलोत के बेहद करीबी माने जाते हैं।
बता दें की इस सारी जद्दोजहद के बाद शांति धारीवाल का सरकारी बंगला राजस्थान की सियासत का पावर सेंटर बना हुआ है। सीएम गहलोत के बाद नंबर दो माने जाते है शांति धारीवाल। ऐसे में सबकी नजर शाम पांच बजे होने वाली बैठक पर टिकी हुई हैं। खबर है की इस बैठक में गहलोत गुट के सभी विधायक मौजूद रहेंगे।
लेकिन राजस्थान की राजनीति पर लगातार नजर गढ़ाए हुए लोगों के जेहन में एक ही सवाल की आखिर विधायक दल की बैठक से पहले गहलोत कैंप क्या मैसेज देना चाहता है। इसका पटाक्षेप तो मीटिंग के बाद ही होगा।
गौरतलब है कि महेंद्र चौधरी, रफीक खान, मंत्री रामलाल जाट, रोहित बोहरा, RTDC चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़, अलोक बेनीवाल, दानिश अबरार, जेपी चंदेलिया, मंत्री डॉ.महेश जोशी, गोविंद मेघवाल आदि नेता धारीवाल के बंगले पर मौजूद हैं। माना जा रहा है कि गहलोत गुट के सभी विधायकों की पहले 5 बजे मीटिंग होगी। यहां आज की योजना बनाई जा सकती है।
उसके बाद सीएम आवास पर होने वाली विधायक दल की बैठक में यहीं से बस में बैठकर जा सकते हैं। क्योंकि धारीवाल के बंगले पर अभी एक बड़ी बीएस पहुंची है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
5 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
6 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
6 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
8 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
8 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
9 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
10 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
10 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
10 hrs agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines