के जे श्रीवत्सन, जयपुर: गंगोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे राजस्थान के करीब 400 यात्रियों के उत्तराखण्ड राज्य के उत्तरकाशी जिले में गबनानी के समीप भूस्खलन के कारण फंसे होने की सूचना पर एडीजी एसडीआरएफ राजस्थान सुष्मित बिष्वास द्वारा उत्तराखण्ड में अपने बैचमेट व स्थानीय प्रशासन से वार्ता कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुँचवाया एवं रहने एवं खाने की व्यवस्थाएं भी करवाई।
एसडीआरएफ के कमाण्डेन्ट राजकुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुवार रात एडीजी बिष्वास को कार्यालय मुख्यमन्त्री निवास से गंगोत्री धाम उत्तराखण्ड में दर्शन कर राजस्थान लौट रहे करीब 400 यात्रियों के उत्तरकाशी जिले के गबनानी क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण फंसे हुए होने की सूचना मिली। सूचना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अविलम्ब उत्तराखण्ड में अपने समकक्ष पुलिस अधिकारियों तथा अपने बैचमेट्स दीपम सेठ एवं डाॅ पी वी के प्रसाद से सम्पर्क कर सम्पर्ण घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की।
अभी पढ़ें – Gujarat riots: तीस्ता सीतलवाड़, संजीव भट्ट और श्रीकुमार के खिलाफ SIT ने दायर की चार्जशीट
उत्तराखण्ड प्रशासन द्वारा बताई जानकारी के अनुसार क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण कल शाम से ही उत्तरकाशी एवं हर्षिल (हलगू गार्ड एवं गबनानी) के बीच भूस्खलन से सडक मार्ग अवरूद्ध हो गया है। राजस्थान समेत अन्य राज्य के अनेक नागरिक घटनास्थल पर फंसे हुए है। अभी तक किसी भी यात्री के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है एवं सभी यात्री सुरक्षित है।
एसडीआरएफ एडीजी बिष्वास एवं कमाण्डेन्ट गुप्ता ने उत्तराखण्ड प्रशासन से बात कर राजस्थान के भीलवाडा, अजमेर तथा अन्य जगहों के फंसे हुए करीब 400 नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचवाया। यात्रियों के लिए रहने एवं खाने की उचित व्यवस्था भी करवायी। साथ ही यात्रियों से बात कर स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही सहायता की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की।
अभी पढ़ें – महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंचे गौतम अडाणी, 60 मिनट तक हुई बातचीत
सहायता की आवश्यकता होने पर निम्न नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता हैः-
उत्तरकाशी नियन्त्रण कक्षः- 9411112976
उत्तरकाशी पुलिस नियन्त्रण कक्षः- 8868815266
उत्तरकाशी पुलिस कार्यालयः- 01374-222116
डीआईजी गढ़वाल रेंज कन्ट्रोल रूमः- 0135-2716201
आपदा प्रबंधन नियन्त्रण कक्ष, देहरादूनः- 0135-2710335
उत्तरकाशी पुलिस अधीक्षकः- 9411112733
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
5 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
6 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
7 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
9 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
9 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
9 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
10 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines