जयपुर: प्रदेश में इस समय AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी दो दिन के दौरे पर हैं। ओवैसी प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन तलाशने आए हैं। कई विधानसभाओं का दौरा करके वोटरों का मन टटोल रहे हैं। इसी कड़ी में अब आम आदमी पार्टी के नेता भी अपनी जमीन तलाशने राजस्थान में दौरे करने जा रहे हैं। आप पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार खबर है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविन्द केजरीवाल भी 7 और 8 अक्टूबर को जयपुर में रैली करेंगे।
बता दें कि दिल्ली और पंजाब में मिली जीत के बाद आम आदमी पार्टी पूरे कॉन्फिडेंस के साथ राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए कई दिन से राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा के नेतृत्व में जमीन तलाशी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इन दिनों चुनावी वाले राज्यों में काफी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। आम आदमी पार्टी को राजस्थान में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है। इसके लिए संगठन को विस्तार दिया भी दिया जा रहा है।वहीं हर सीट पर जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी भी तलाश किए जा रहे हैं। प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा भी काफी एक्टिव दिखाई दे रहे हैं।
वहीं बता दें कि राजस्थान में पहली बार जनसंपर्क लिए दो दिवसीय दौरे पर आए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी दौरे के पहले दिन मिले जनसमर्थन से काफी उत्साहित नजर आए। ओवैसी ने जयपुर से लेकर नवलगढ़ तक बेक टू बेक जनसंपर्क और जनसभाओं में उत्साह दिखाया है।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 hr agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
3 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
3 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
4 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
4 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
5 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines