Rajasthan: सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सचिन पायलट पहुंचे सीधे विधानसभा, आलाकमान से मिली ये सलाह

Sachin Pilot reached the assembly

सचिन पायलट पहुंचे विधानसभा

जयपुर: राजस्थान की राजनीति में चल रही उठापटक के बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट दिल्ली 10 जनपथ पर सोनिया गांधी से मिलाकर जयपुर पहुंचे हैं। पायलट जयपुर एयरपोर्ट से सीधे विधानसभा पहुंचे जहां उनके समर्थक विधायकों ने उनको विधानसभा गेट पर रिसीव किया। जानकारी के मुताबिक सचिन पायलट विधानसभा में कार्यवाही में भाग ना लेकर सीधे स्पीकर सी पी जोशी के कक्ष में पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार खबर मिल रही है कि सचिन पायलट को दिल्ली आलाकमान से कांग्रेस के विधायकों से मेल-मिलाप बढ़ाने के लिए कहा गया है।

दरअसल, सचिन पायलट ऐसे मौके पर विधानसभा पहुंचे हैं, जब प्रदेश में अशोक गहलोत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नए मुख्यमंत्री कौन बनेगा, उसकी चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि जिस तरह से सचिन पायलट की बॉडी लैंग्वेज विधानसभा में दिखी वह कहीं ना कहीं इशारा कर रही है कि पायलट को आलाकमान की ओर से सकारात्मक संकेत मिल गए हैं। हालांकि, इस दौरान पायलट ने मीडिया से किसी तरह की कोई बात नहीं की। वह सिर्फ मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर निकल गए।

विज्ञापन

बता दें कि बीते गुरुवार को सचिन पायलट ने राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद से वह प्रदेश की राजनीति में एक्टिव नजर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पायलट ने विधायकों ने बैठक और चर्चा शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ