---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Rajasthan: मुख्यमंत्री के सलाहकार बोले- इन दो नारों से अलग नारा लगाया तो पुलिस डाल देगी सलाखों के पीछे 

दूदू: राजस्थान के मुख्यमंत्री के सलाहकार बाबूलाल नागर ने मंगलवार को दूदू में पार्टी कार्यक्रम में बड़ा अजीब बयान दे डाला। बताया जा रहा है कि अभी मुख्यमंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे। कार्यक्रम में मौजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शोर मचा रहे थे। कई गुट अपने-अपने स्थानीय नेता का नारा लगा रहे थे। […]

---विज्ञापन---

दूदू: राजस्थान के मुख्यमंत्री के सलाहकार बाबूलाल नागर ने मंगलवार को दूदू में पार्टी कार्यक्रम में बड़ा अजीब बयान दे डाला। बताया जा रहा है कि अभी मुख्यमंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे। कार्यक्रम में मौजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शोर मचा रहे थे। कई गुट अपने-अपने स्थानीय नेता का नारा लगा रहे थे। इस बीच मुख्यमंत्री के सलाहकार बाबूलाल नागर ने माइक संभाला।

---विज्ञापन---

 

मंच से मुख्यमंत्री के सलाहार ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कहा सिर्फ 2 नारे लगाइए- ‘राजीव गांधी अमर रहे’ और ‘अशोक गहलोत जिंदाबाद’। यदि आप कोई अन्य नारा लगाते हैं, तो पुलिस आपको सलाखों के पीछे डाल देगी और मामला दर्ज किया जाएगा।

---विज्ञापन---

बता दें इससे पहले खेल मंत्री अशोक चांदना ने पर सोमवार को एक कार्यक्रम में जूता फेंका गया था। दअरसल, खेल मंत्री पुष्कर में आयोजित कर्नल बैंसला के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट जिंदाबदा के नारे लगे। इस पर अशोक चांदनी को अपना संबोधन रोकना पड़ा और उन्होंने इस बात पर नाराजगी जाहिर की थी।

 

First published on: Sep 13, 2022 04:42 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola