अलवर: राजस्थान के अलवर जिले से शर्मनाक खबर सामने आ रही है। अलवर के नौगंवा इलाके में एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने एक घर में तोड़-फोड़ की और अपनी पोतियों की ही उम्र की 19 वर्षीय बहरी और मंदबुद्धि लड़की के साथ बलात्कार किया। बच्ची का मेडिकल कराया जा चुका है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट दी। उसने बताया कि वह दो अक्टूबर को दोपहर में खेत में काम करने चली गई थी। ऐसे में उसकी बेटी घर में अकेली थी। जब वह शाम पांच बजे घर वापस आई तो उसे बेटी को अस्तव्यस्त हाल में देखा। उसकी बेटी ने कपड़े उल्टे पहन रखे थे। मां समझ गई कि उसकी बेटी के साथ गलत हुआ है। उसने पड़ोसी से पूछा तो उसने बताया कि आरोपी बुजुर्ग उसके घर आया था। तब उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
अब रेप पीड़िता कोर्ट में 164 और 161 का बयान भी नहीं दे सकती क्योंकि वह मुकदमे का सामना कर रही है। वास्तव में, वह न तो सुन सकती है और न ही बोल सकती है। इतना ही नहीं करीब 80 फीसदी मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। ऐसे मामलों में अदालत में केवल पीड़ित परिवार के सदस्यों और गवाहों के बयानों पर ही विचार किया जाता है। बाकी मेडिकल रिपोर्ट्स के साक्ष्य महत्वपूर्ण हैं।
पुलिस का कहना है कि ऐसे केस में कोर्ट में पीड़िता के परिजनों और मेडिकल रिपोर्ट को सबूत माना जाता है। वहीं आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।
बता दें कि आरोपी बोद सिंह की उम्र 60 साल है। उनके 4 बेटे, 3 बेटियां, 4 पोते और 2 पोतियां हैं। बलात्कार पीड़िता की उम्र के आसपास के पोते और परपोते हैं। इस घटना से आसपास के लोग भी आक्रोशित हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
38 mins ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
3 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
4 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
4 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
4 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
4 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
5 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
5 hrs agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines