जयपुर: राजधानी जयपुर से इस वक्त हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जिले के बस्सी थाना इलाके में स्थित बिहारीपुरा गांव में रहने वाली 45 वर्षीय कलावती देवी की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक कलावती देवी का शव बिस्तर पर लहूलुहान हालत में पाया गया। हत्या की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में गांव के लोग वहां एकत्रित हो गए। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
घटना की जानकारी मिलने पर डीसीपी ईस्ट राजीव पचार मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। मौके से मिले सबूतों से पता चलता है कि पत्थर से सिर पर वार कर के मृतका की हत्या की गई है। पुलिस को मौके से हत्या में प्रयोग लिया गया पत्थर भी बरामद हो गया है।
अभी पढ़ें – Bundi News: हथियारों से लैस बदमाशों ने दम्पति को बनाया बंधक, 40 तोला सोना और 3 किलो चांदी ले उड़े
वही हत्या के बाद मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम को क्राइम सीन से कई महत्वपूर्ण एविडेंस मिले हैं। जिसके आधार पर शक जताया जा रहा है कि महिला के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं इस चीज की पुष्टि मेडिकल बोर्ड से होने वाले पोस्टमार्टम और एफएसएल की रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो पाएगी।
बता दें की मृतका कलावती देवी का अपने पति के साथ तलाक का केस चल रहा था। वह 10 साल से अपने ननिहाल बिहारीपुरा रह रही थी। कलावती देवी के चार बच्चे हैं वो भी पिता के साथ लूडियावास में रहे हैं।
वहीं, पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ साफ कहा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि मामले में सदिग्ध तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आदेश के बाद भी नहीं हटवाया अतिक्रमण, सुप्रीम कोर्ट ने रोकी BMC चीफ की सैलरी
2 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
3 hrs agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
3 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
3 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
4 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
6 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
7 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
7 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines