चूरू: राजस्थान के चूरू जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर विवाहिता की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
अभी पढ़ें – मायावती बोलीं-समाजवादी पार्टी राज्य में भाजपा को कड़ा विरोध देने में रही विफल
जानकारी के मुताबिक जिले के राजलदेसर में 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत पर पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पति और ननद के खिलाफ राजलदेसर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व राजलदेसर निवासी 35 वर्षीय विवाहिता संजू देवी को तबीयत बिगडऩे पर रतनगढ़ के निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इसके बाद मृतका संजू देवी के परिजनों को इस बात की सूचना दी गई। जिस पर परिजन राजलदेसर पहुंचे और दामाद और उसकी बहन पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। विवाहिता के पिता लांडनू निवासी 60 वर्षीय ओमप्रकाश ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। जिसमें उन्होंने 15 वर्ष पूर्व संजू की शादी निर्मल कुमार के साथ होना बताया।
अभी पढ़ें – NIA का ‘ऑपरेशन PFI’, दिल्ली अध्यक्ष परवेज और उसका भाई गिरफ्तार
आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही मृतका का संजू के ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए तंग और परेशान करने लगे। मृतका के एक 8 वर्ष और दूसरा करीब 12 वर्ष के 2 पुत्र भी है। मृतका संजू को जानबूझकर पति और ननद ने जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या की है।
इस संबंध में राजलदेसर पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल टीम के द्वारा मृतका का पोस्टमार्टम करवा कर ससुराल पक्ष को सौंप दिया है। पुलिस ने हत्या और दहेज सहित संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले कि जांच डीएसपी हिमान्शु शर्मा कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
11 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
13 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
13 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
14 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
14 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
14 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
14 hrs agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines