पाली: राजस्थान के पाली जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के रोहट चोटिला के पास खेत में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गयी और 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे की सुचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं तीनों शवों रोहट के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त कई लोग खेत में काम कर रहे थे, उसी समय आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद आसपास के इलाकों में मातम छा गया है।
रोहट थानाधिकारी उदय सिंह शेखावत ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे सात लोगों में से पांच की हालत गंभीर है और इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि चित्तौड़गढ़ के बेंगू थाना क्षेत्र में भी आकाशीय बिजली गिरने से सूंडा लाल कंजर नामक व्यक्ति की मौत हो गई। सूंडा लाल कंजर घर के बरामदे में बैठा था।
वहीं मौसम विभाग के प्रवक्ता का कहना है कि पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। जयपुर मौसम केंद्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने कहा कि पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के लगभग सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, जबकि करौली, धौलपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, झालावाड़, बारां, सवाई माधोपुर और कोटा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश और एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश दर्ज की गई है। करौली में सर्वाधिक 118 मिलीमीटर बारिश हुई।
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
9 mins agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
27 mins agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
57 mins agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
58 mins agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
1 hr agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
1 hr agoझारखंड में जादू-टोना के शक में आदिवासी महिला की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
1 hr agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
2 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines