बांसवाड़ा: राजस्थान की गुजरात सीमा से लगे जिले बांसवाड़ा से दुखद खबर सामने आ रही है। जिले के नवागांव ग्राम पंचायत के पनियाला गांव में श्राद्ध कार्यक्रम में बूंदी खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ गई। एक के बाद एक लोग जिला अस्पताल पहुंचने लगे। जिसे देखते हुए अस्पताल में दो वार्ड खाली करवाए गए। बताया जा रहा है कि नवागांव ग्राम पंचायत के पनियाला गांव में शनिवार को एक सामूहिक भोज का कार्यक्रम आयोजित था।
जानकारी के मुताबिक बांसवाड़ा के नवागांव ग्राम पंचायत के पनियाला गांव में फूड प्वाइजनिंग से 125 लोग बीमार हो गए। गांव में ही शनिवार को सामूहिक भोज का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में मीठा खाने से बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ गई। पहला मरीज शनिवार शाम करीब 7:00 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया उसके बाद रात 11:00 बजे तक करीब 125 लोग अस्पताल में भर्ती हुए।
मामले की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर प्रकाश चंद शर्मा, एसपी राजेश कुमार मीणा और उप जिला प्रमुख डॉक्टर विकास बामनिया ने गांव का दौरा किया और फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए मरीजों के लिए अस्पताल की व्यवस्थाएं कराई। जिला अस्पताल के दो वार्ड खाली करवाए गए। अस्पताल में रात तक मरीज आते रहे।
जिला कलेक्टर प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि गांव में सामाजिक कार्यक्रम के बाद करीब 200 लोगों का भोज रखा गया था। जिसमें मीठा खाने से फूड प्वाइजनिंग की शिकायत सामने आई है। श्राद्ध पक्ष के दौरान आदिवासी परिवारों में बाडी विसर्जन का कार्यक्रम होता है। बाड़ी कार्यक्रम संपन्न होने पर खाने का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें बूंदी चावल व अन्य सामग्री तैयार कराई गई थी। इसमें बूंदी खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ गई।
इस घटना की जैसे ही जानकारी बांसवाड़ा विधायक और टीएडी मंत्री अर्जुन सिंह बामणिया को मिली तो उन्होंने तत्काल जिला प्रशासन को व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके बाद पीएमओ डॉ खुशपाल सिंह राठौड़ ने अस्पताल में 2 वार्ड खाली कराए, जिसमें रोगियों को भर्ती कराया गया।
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
1 hr agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
4 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
6 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
6 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
7 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
8 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
9 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines