बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर (Bikaner) जिले के श्रीडूंगरगढ़ से दर्दनाक खबर सामने आ रही हैं। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कार और बोलेरो गाड़ी में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में जयपुर बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा श्रीडूंगरगढ़ में बिग्गा पेट्रोल पंप के पास रविवार को हुआ। जिसमें बोलेरो चालक और उसमें सवार महिला, वहीं दूसरी कार में सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। एक और मृत व्यक्ति की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
डूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल श्योराण ने बताया कि बिग्गा गांव के पास रविवार को इनोवा कार और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत गई। हादसे में इनोवा कार ड्राइवर और कार में सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई। तो वहीं दूसरी कार में सवार जयपुर निवासी संजय और कार के ड्राइवर की भी मौत हो गई। घटना में मृतक संजय की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
दोनों गाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत हुई
वेदपाल श्योराण ने बताया कि घायल महिला को गंभीर अवस्थान में पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थानाधिकारी वेदपाल ने बताया कि दोनों गाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत हुई है। वहीं, घटना के बाद हाईवे पर एकबारगी जाम लग गया, जिसको मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को साइड में करवाकर खुलवाया। पुलिस ने बतााय कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसासर मृतक विनोद झुंझुनूं, संजय और सुलोचना जयपुर के रहने वाले हैं। संजय शर्मा बार काउंसिल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि संजय अपनी पत्नी शालिनी के साथ साली के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीकानेर आए थे।
संबंधित खबरें
भोपाल MLA रेस्ट हाउस के कमरे में मिले युवक-युवती, विधानसभा सचिव से शिकायत
5 hrs agoफरीदाबाद में टेक महिंद्रा के पूर्व अफसर की हत्या, बल्लभगढ़ से आरोपी पकड़ा
7 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
9 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
10 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
11 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
12 hrs agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
13 hrs agoछुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
13 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
13 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines