हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'चक्रव्यूह के तहत राहुल गांधी को फंसाया गया', कुमारी शैलजा ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

विज्ञापन

रायपुर: प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कुमारी शैलजा ने राहुल गांधी को मानहानि मामले में सजा पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की आवाज दबने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ चक्रव्यूह रचा गया। मोदी सरकार हमारे शीर्ष नेताओं को दबाने का प्रयास कर रही है।

कुमारी शैलजा ने कहा- वह गरीब, मजबूर वर्ग की आवाज उठा रहे हैं, इसलिए भाजपा सरकार ने उन पर केस करवाया है। मगर उन्हें बेल मिल गई है। कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। पूरे देश में रोष है। पूरे देश मे कांग्रेस के साथ मिलकर सभी लोग विरोध कर रहे हैं।

कुमारी शैलजा गुरुवार को कहा कि राहुल गांधी के साथ जनता का भरपूर समर्थन है। इसलिए सरकार उन्हें रोकने के लिए हर हथकंडा अपना रही है। राहुल गांधी ने संसद में कोई अमर्यादित बात नहीं कही, फिर भी माइक बंद कर दिया गया। संसद नहीं चलने दी गई। सरकार राहुल गांधी से डर गई है। उन्होंने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक यात्रा निकाल कर जमीन पर जनता की समस्या जानी है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola