Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 79वां दिन, राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के खरगोन से शुरू की पदयात्रा

Bharat Jodo Yatra

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज 79वां दिन है। वहीं मध्यप्रदेश में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन है। सुबह खरगोन से राहुल और प्रियंका गांधी पदयात्रा पर निकले। राहुल गांधी आज राहुल शाम ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए भी जाएंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक करीब 1700 किमी का सफर तय कर चुकी है।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत आज मध्यप्रदेश के खरगोन के खेरदा गांव से शुरु की जो आज मोटक्का तक जायेगी। मोटक्का पहुंचने पर राहुल गांधी कार ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन करने जाएंगे। इसके साथ ही वह बड़वाह नर्मदा पुल से नर्मदा पूजन करेंगे। वहीं भानभरण में यात्रा लंच के लिए रुकेगी। जबकि मोटक्का में ही रात्रि विश्राम करेंगे। व्यस्तता के कारण सनावद की आमसभा रद्द की गई है। आज पूरे दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उनकी बहन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी पूरे समय मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन

आज भी राहुल के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता चल रहे हैं, पीसीसी चीफ कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, जीतू पटवारी सहित भी यात्रा में लगातार साथ चल रहे हैं। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में यह यात्रा 12 दिनों में 7 जिलों से गुजरेगी। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, गुजरते और महाराष्ट्र से होते हुए अब मध्यप्रदेश में है।

विज्ञापन

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली रही यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन

राहुल गांधी नीत यात्रा इस महीने के अंत तक हिंदी भाषी राज्यों में प्रवेश करेगी। मध्य प्रदेश में 20 नवंबर को प्रवेश करने से पहले यात्रा महाराष्ट्र के पांच जिलों में लोगों से संपर्क करते हुए 382 किमी का रास्ता तय कर चुकी। यह यात्रा मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंचकर समाप्त होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ